संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आम सड़क पर जबरन गेट लगाना पड़ा महंगा,, पुलिस ने तत्काल रोका,,!नवोदय नगर हरिद्वार,,!

चित्र
   नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 में राम मंदिर से पहले दाहिनी और शिव मंदिर से जोड़ता हुआ एक लिंक रोड जो की सरकारी था जिस पर कुछ लोग अवैधानिक रूप से रास्ता बंद करते हुए गेट लगाने का प्रयास कर रहे थे लोहे के दो खम्भे भी सीमेंट द्वारा खड़े  कर दिए थे, सूचना मिलने पर तत्काल, वीएस इंडिया न्यूज़  टीम के उत्तराखंड प्रभारी महावीर गोसाई ने  पहुंचकर मामले को संज्ञान मे लेते हुए समाचार कवरेज किया साथ ही कोर्ट चौकी इंचार्ज को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही पलक झपकते चेतक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवैध कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया,,जिससे आसपास के लोंगो ने राहत की सांस ली,, क्यों की किसी भी आम रास्ते को गेट लगा कर आवागमन को रोकना एक गैर कानूनी प्रक्रिया है जिससे आम जन मानस को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है,, इस घटना को  लेकर सभासद दीपक नौटियाल जी से भी बात की गईं,, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान मे नहीं है,,जब कि नवोदय नगर की घटनाओ का संज्ञान लेना सभासद का प्रथम दायित्व बनता है,, एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे जनता ने उन्हें भारी उम्मीदों के साथ चुना है,...

ब्रेकिंग न्यूज़,,शाम ढलते ही रेस्टोरेंट में शराबियों का जमता है महफिल शासन प्रशासन मौन आखिर क्यों,??

चित्र
   हरिद्वार संवाददाता,,, महावीर गुसाई,,       ,,   खबर हरिद्वार से है जहां आपको बताते चले की जिया पोता रोड पर स्थित लकी रेस्टोरेंट में शाम ढलते ही शराबियों की महफ़िल जमने लगी है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति को वीडियो कैमरे में कैद किया। जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में परोसी जाने वाली शराब रेस्टोरेंट संचालक द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है,स्थानीय लोग प्रशासन की इस कार्रवाई का इंतज़ार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इलाके में शांति और व्यवस्था बहाल होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की संयुक्त उपस्थिति,!

चित्र
  रिपोर्ट महावीर गुसाई,, विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन व 20वाँ राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2025 देहरादून में आयोजित   (  मुख्यमंत्री ने महिला वैज्ञानिकों को Young Women Scientist Awards प्रदान किए हरिद्वार, पंतनगर एवं औली में स्थापित होंगे अत्याधुनिक मौसम पूर्वानुमान राडार ) (  मुख्यमंत्री धामी ने  राज्य में तीन नए स्थान पर रडार स्थापित करने की घोषणा हेतु केंद्र सरकार का आभार व्यक्त   सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल की पुस्तकों का विमोचन ) • *मुख्यमंत्री धामी का विस्तृत संबोधन: सिलक्यारा रेस्क्यू से लेकर हिमालय संरक्षण तक अनेक घोषणाएँ*  • विज्ञान, तकनीक, शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने पर जोर  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में देहरादून स्थित ग्राफिक एरा सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन–2025 में ...

SP City हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर स्थित चेकिंग में वाहनों को चैक किया गया,!हरिद्वार,!

चित्र
  रिपोर्ट महावीर गुसाई,, एस एस पी प्रमेन्द्र डोभाल के शख्त निर्देशों के चलते ज्वालापुर में एसपी सिटी  के कुशल नेतृत्व में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया साथी एसपी सिटी अभय कुमार सिंह ने लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध दिवस तो यह व्यक्तियों को देखते ही तुरंत पुलिस को तत्काल सूचना दें,, सूचना एवम विज्ञापन हेतु संपर्क करें,, व्हाट्सप्प नम्बर, 9897145867

थाना सिडकुल ने चलाया चेकिंग अभियान,,!आई एम सी चौक,नवोदय नगर,!

चित्र
  रिपोर्ट महावीर गुसाई,, स संपादक शिवाकांत पाठक एस एसपी प्रमेंद डोभाल  के कड़े निर्देशों के चलते जनपद हरिद्वार में प्रत्येक थाना और कोतवालियों में सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान आईएमसी चौक नवोदय नगर हरिद्वार में चलाया गया, थाना सिडकुल पुलिस ने लोगों से अपील की है किसी भी किस्म की संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें,, साथ मोहल्ले मे भी संदिग्ध लोंग दिखे तो उन पर निगाह रखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करें,,, चेकिंग अभियान मे थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एस आई सुभाश रावत,,, प्रदीप चौधरी,सुरेंद्र राणा, सुनील तोमर,,सुनील सैनी, रोहित कुमार शामिल रहे,,!

मौत का सन्नाटा छाया,,सहारनपुर में डंपर पलटा, मौके पर सात लोंगो की मौत,,!

चित्र
  रिपोर्ट महावीर गुसाई,, स संपादक शिवाकांत पाठक,,! ( हर जिलों मे,, ऐसी घटनाओ से जिम्मेदार अधिकारियो को सबक लेना चाहिए,,ताकि दिल दहलाने वाली ऐसी घटनाओ की पुनरावृति न हो सके,,)  ( बदहवास पिता बोले- 7 लोगों को खो दिया; मेरे घर में अब कोई नहीं बचा )     देहरादून हाईवे पर हादसे में एक ही खानदान के 7 लोगों की मौत हो गई। बेकाबू डंपर कार पर पलट गया। डंपर पर लदी बजरी भी कार पर गिरने से कार में बैठे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। . हादसे के स्पॉट से सिर्फ 1.5Km दूर सैयद माजरा गली में मातम छाया हुआ है। 55 साल के महेंद्र सैनी ने इस हादसे में अपनी पत्नी रानी (50) और बेटे संदीप को खो दिया। कार में उनकी बेटी जूली, दामाद शेखर और नाती अनिरुद्ध भी थे। उनके बड़े बेटे के ससुर उमेश सैनी ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थे। साली के बेटे विपिन कार की पिछली सीट पर बैठे थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सबके शव कार के अंदर से निकाले जा सके। देर शाम रानी और संदीप की अर्थियां उठी, तो पूरा गांव इकट्‌ठा हो गया। वहीं, बाकी लोगों के शवों को दाह संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।   कार के बचे हुए...

समस्त आदरणीय सम्मानित जनों तथा खिलाड़ियों का सादर अभिनंदन हार्दिक आभार।

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, 40 वीं वाहिनी पीएसी में 04 दिवसीय 21 वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग (पुरुष/महिला)प्रतियोगिता वर्ष-2025 खिलाड़ियों के कौशल ,अनुशासन व उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सकुशल सम्पन्न होने के अवसर पर, उक्त प्रतियोगिता में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को माननीय श्रीमान मुख्य अतिथि सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी महोदया जी द्वारा पुरस्कार व मेडल प्रदान करने के साथ ही खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए जाने हेतु सधन्यवाद। सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। इस अवसर पर उपस्थित उक्त माननीय श्रीमान महोदय जनों का सादर आभार। जय हिंद वंदेमातरम भारत माता की जय

शाबास हरिद्वार पुलिस,,,,55 लाख से अधिक बाजार कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार एस एस पी के कुशल नेतृत्व का असर,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही  कप्तान डोबाल के निर्देश पर समूचे जनपद में चलाया जा रहा है विशेष अभियान ) जनपद को नशा मुक्त करने व नशा सामग्री की तस्करी पर सार्थक लगाम लगाने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने दिनाक 27-11-2025 को चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को रोककर उसके कब्जे  से 186 ग्राम स्मैक बरामद की।  बरामदगी के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम-मे व0उ0नि0 रफत अली ,उ0नि0 बलवीर सिहअ,,0उ0नि0 गजपाल रामहे,,0कानि0 अशोक मलिकहे,,0कानि0 श्यामबाबू ,,कानि0 रविन्द्र ,,कानि0 मनीष शामिल रहे,!

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज दसवें दिन भी स्वच्छता अभियान जारी रहा।

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, , ( जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था ) ( अब स्वक्षता बनेगी हरिद्वार की पहचान,,,) ( जनपद में चल रही सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी स्वयं  कर रहे है निगरानी  मुख्यमंत्री    के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य ) हरिद्वार 28 नवंबर 2025        मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर पहुंचकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरंतर निगरानी करते हुए क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाए,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में दसवें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान।        बीएचईएल नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी बीएचईएल संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा आज भ...

700 kg संदिग्ध पनीर हरिद्वार पुलिस ने किया दफ्न,,,!मंगलौर पुलिस,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, देहरादून शादियों के सीजन के लिए जा रहा था हानिकारक पनीर बिना नंबर प्लेट वाहन से, बिना बिल,  बिना फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट परिवहन हो रहा था संदिग्ध पनीर जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रथमदृष्टया मानकों के अनुरूप नहीं पाया पनीर

अचानक,, थाना सिडकुल का अर्धवार्षिक निरीक्षण करने थाना सिडकुल पहुंचे SP सिटी और ASP सदर,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, दैनिक विचार सूचक,, समाचार पत्र,, कार्यालय में नियुक्त कर्मियों की परखी जानकारी, माल निस्तारण को तेजी करने के दिये निर्देश  पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय सिंह और ASP सदर सुश्री निशा यादव द्वारा  आज 26.11.2025 को अर्द्धवार्षिक निरीक्षण हेतु थाना सिडकुल पहुंचे,    निरीक्षण के दौरान थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी।  थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।  कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को निरीक्षण किया गया, अभिलेख व्यवस्थित व अध्यावधिक पाये गये। कार्यालय में नियुक्त कर्मियों से वायरलेस सेट के प्रयोग एवं कोड के बारे चर्चा कर इन जानकारियों को महत्वपूर्ण बताया।   ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फॉर्मों, सीसीटीएनएस कार्यों व विभिन्न पोर्टल आदि को चैक करते हुए सभी कार्य अपडेट निर्देशित किया गयाl लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामील व निरोधात्मक कार्...

भईया पैसा तो सभी को चाह रहा है न, हांथी सफारी सेवा का सुभारम्भ,,,!हरिद्वार।

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, राजाजी टाइगर की चीला रेंज में हाथी सफारी शुरू हो गई। सोमवार को जंगल सफारी के लिए आए सैलानियों ने हाथियों की सवारी का भी लुत्फ उठाया। रेंज में 15 जून तक हाथी सफारी का संचालन किया जाएगा। पहले दिन तीन भारतीय नागरिकों ने हाथी सफारी की। राजाजी टाइगर रिजर्व के डारेक्टर कोको रोज ने बताया कि चीला हाथी शिविर की हथिनियों राधा और रंगीली के जरिये चीला रेंज के 02 जोन में हाथी सफारी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि हाथी सफारी राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्यजीव विविधता और सौंदर्यपूर्ण भूगोल को करीब से अनुभव करने का एक अनोखा मौका प्रदान करेगी।

सुमन नगर मे मिट्टी का सौदा,, ऋषि मुनियो की तपो स्थली धरम नगरी बनी खनन नगरी आइये जानते है कैसे,,! हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, (  बहादराबाद के सुमन नगर में गंग नहर खुदाई के नाम पर अवैध खनन का काला खेल, ) रात में सैकड़ों डंपर, दिन में सरकारी अधिकारी मौन क्यों,,?  किसकी शह पर चल रही मिट्टी माफियाओं की यह लूट  कौन देगा जबाब,,,? तालाब हो या नहर यदि सफाई हो तो समझो कि मामला मिट्टी माफियाओ  और ठेकेदारों के गठजोड़ का प्रमाण ही वल्कि सरकारी तंत्र की भी मूक एवम अदृश्य सहमति साफ झलकती है,, बहादराबाद के सुमन नगर क्षेत्र में गंग नहर की सफाई व खुदाई का सरकारी काम शुरू तो हुआ, लेकिन रात के अंधेरे में यह काम अवैध कमाई की मशीन बन गया है। बीती रात नहर पटरी पर सैकड़ों डंपरों की कतारें साफ दिखाई दीं।  ये सफाई मिट्टी माफियाओ के लिए आपदा मे अवसर साबित हुआ,आधिकारिक रूप से "नहर की खुदाई" और असल में “सरकारी मिट्टी की तस्करी" यह धरम नगरी मे आम बात हो गईं है,,- यही खेल खुलकर खेला गया। सरकारी मिट्टी को माफिया के हवाले कर दिया गया, और करोड़ों की काली कमाई रातों-रात बांट ली गई। सवाल उठता है- इतने बड़े पैमाने की गतिविधि चल रही थी, तो स्थानीय प्रशासन सोया क्यों रहा ? क्या चुप्पी का कारण हिस्से...

सैकड़ो रोगों की अचूक दवा है लहसुन,!रश्मि आशीष झा आयुर्वेदाचार्य /वैलनेस कोच ((उतर प्रदेश))

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, नमस्कार मित्रों, एक बार फिर आपका स्वागत है, आज हम आपको 80 प्रकार के गाउट रोगों से मुक्ति पाने के लिए दवाओं का अद्भुत संयोजन बताएंगे। लहसुन का उपयोग सभी प्रकार के गाउट रोगों में करना चाहिए। इससे रोगी जल्दी ठीक हो जाता है और उसके शरीर में वृद्धि होती है। लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे खाने के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी हैं। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि लहसुन की एक कली कितनी बीमारियाँ दूर कर सकती है। यह कई रोगों की रोकथाम और उपचार में अत्यंत प्रभावी है। कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाने से शरीर में ताकत का इज़ाफा होता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। लहसुन का उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है। इसके इस्तेमाल से भोजन का स्वाद बदल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाती है। यह आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता है और आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। लकवा, गठिया (मुंह का लकवा), सायटिका, जोड़ का दर्द, हाथ-पैरों में निष्क्रियता या सननता, झुकाव, दर्द, ग...

बच्चे यदि पूछे कि आपने मेरे लिए किया ही क्या है तो उन्हें यह विडिओ दिखा देना,,,,

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, यदि बच्चे बड़े होकर पूछते हैं कि आपने हमारे लिए क्या किया तब घनघोर बर्फबारी की ऐसी एक वीडियो बताने के लिए काफी है!👇 विज्ञापन एवम खबरों हेतु सम्पर्क करें,, व्हाट्सप्प नंबर,, 9897145867 👇

एच आर डी ए द्वारा अवैध कलौनियों का ध्वस्तिकरण प्रारम्भ,,!हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण ने तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया है। तीनों कॉलोनियां अवैध तरीके से काटी गई थी। जहां पर न कोई सुविधा दी जा रही थी और न ही पार्क आदि विकसित किए जा रहे थे। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए है कि अवैध कॉलोनी काटनी नहीं दी जाएगी। उन्होंने प्लॉट खरीदने वालों को सलाह दी है कि बिना अप्रूव्ड कॉलोनी में प्लॉट नहीं खरीदे। हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण को सूचना मिली कि क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जिन्हें काटने से पूर्व विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही बिना सुविधाओं के कॉलोनियों में प्लॉट बेचे जा रहे हैं।एचआरडीए की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर विभागीय अभियंताओं की टीम ने तीन कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। उन्होंने बिना अप्रूव्ड कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बिना विकसित या अप्रूव्ड कॉलोनियों में न तो नक्शे स्वीकृत होते हैं और न ही कॉलोनी काटने वाला कोई सुविधा उपलब्ध कराता है, ऐसे में प्लॉट खरीदने वाले परेशान...

पुरुष-स्त्री की शरीर-यात्रा का यथार्थ सच,, पुरुष का भयावह अंत,!स संपादक शिवाकांत पाठक,,!

चित्र
  पुरुष बूढ़ा होता है, और स्त्री परिपक्व। पुरुष बच्चों की शादी कर देता है, परिवार की आर्थिक स्थिति स्थिर कर देता है, तो परिवार में उसका वरिष्ठ और सम्मानित स्थान धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।इसके बाद, उसे बोझ समझा जाने लगता है — चिड़चिड़ा, गुस्सैल और अनिश्चित स्वभाव वाला बुजुर्ग, फालतू व्यक्ति। जिन कठोर निर्णयों को उसने कभी अपनी पत्नी और बच्चों के हित के लिए लिया था, अब उनकी ही आलोचना होती है. हर बात में उसे दोषी ठहराया जाता है।  उसने सच में जो गलतियाँ की हैं — उसके लिए तो भगवान ही उसकी रक्षा करें।  लेकिन बुजुर्ग स्त्री को बच्चों और बहुओं से सहानुभूति मिलती रहती है — क्योंकि उससे अभी भी कई काम करवाने होते हैं। शिशुपापन, किचन, घर की रखवाली, नौकरानी की भूमिका आदि.,! सही समय आने पर वह भी चतुराई से पति के शिविर से बच्चों के शिविर में चली जाती है।  पतिपरमेश्वर की पत्नीश्री बहू का साथ इसलिए भी पकड़ लेती है ताकि बेटा उससे दूर न हो जाए. उसकी देखभाल करता रहे। पति तो ऐसे किसी काम का रहा नहीं.  चाहे किसी पुरुष की जवानी में कितनी भी बड़ी उपलब्धियाँ रही हों, बुज़ुर्गावस्था में...

जन सुनवाई कार्यक्रम मे कार्यवाहक डी एम ने 32 समस्यायों का निस्तारण,!हरिद्वार,!

चित्र
    जनसुनवाई कार्यक्रम में 57 समस्याएं की गए दर्ज गई,जिसमें से मौके पर 32 समस्याओं का किया निराकरण किया गया तथा  शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया गया जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के अध्यक्षता में आज जन सुनवाई कार्यक्रम  आयोजित किया गया।            जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 57 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को  प्रेषित किया गया।             जनसुनवाई कार्यक्रम में , राजस्व,भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमणआदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।             ...

विकास के नाम पर वर्षो से सिर्फ रोशनबाद की जनता को ठगा जा रहा है जिसकी कीमत आगामी चुनाव मे चुकानी होगी,!कल्लू पाल रोशनबाद,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, एक भेंट के दौरान समाज सेवी कल्लू पाल ने कहा कि विकास के नाम पर विगत कई वर्षो से आशू बहाता ग्राम रोशनबाद टूटी सड़को, नालियों, खड़ंजा आदि तमाम समस्याओ  से जूझ रहा है, विकास का सपना दिखा कर भोली भाली जनता को सिर्फ ठगा जाता रहा है जबकि असली विकास तो सिर्फ जीते हुए प्रत्यासियों का होता है,, जीतने के बाद तो जैसे अंधे को आँखे मिल जाये वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आती है,, श्री पाल सदैव जनकल्याण कारी कार्यों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं,, साथ ही सामाजिक एवम धार्मिक कार्यों मे भी विषेस योगदान देते देखे गये,, जन चर्चा है कि इस बार ग्राम पंचायत चुनाव मे ग्राम के विकास के लिये जनता गांव के ऐसे कर्मठ समाज सेवी को अपना प्रतिनिधित्व करेंगी जो रातदिन गांव के विकास मे अपना योगदान दे,,!

लाल किले के पास जबरदस्त धमाका, राजधानी में हाई अलर्ट,, हरिद्वार पुलिस एलर्ट मोड मे,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे लाल किले के पास कार में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।  वहीँ धमाके की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियाँ आईं और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जांच में पता चला कि कार सुबह फरीदाबाद से दिल्ली में दाखिल हुई थी।  हालांकि गाड़ी पुलवामा के रहने वाले 34 वर्षीय युवक के नाम पर दर्ज बताई जा रही है।  भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एजेंसियों पर भी गंभीर सवाल उठे है । इस वक्त राजधानी में हाई अलर्ट जारी है, ओर सभी सीमाओं पर सघन जांच शुरू कर दी गई है। वही सूचना मिलते ही हरिद्वार एस एस पी प्रमेन्द्र डोभाल ओर जी आर पी पुलिस एलर्ट  मोड में दिखी  जगह जगह चेकिंग अभियान तेज करते हुए संदिग्ध लोंगो की तालासी जारी के निर्देश दिए,, हरकी    पौढी  जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गईं,, हरिद्वार पुलिस पूरी तरह एलर्ट मोड मे आ गई   है

08 - नवम्बर - शनिवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,        रिपोर्ट मोहसिन अली,,                       👇 *1* पीएम मोदी आज काशी में, चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; सीएम योगी होंगे साथ *2* गुवाहाटी के आसमान में राफेल, सुखोई और अपाचे भरेंगे परवाज; आज से वायुसेना के दो दिवसीय एयर शो का आगाज *3* ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत का बड़ा फैसला, अमेरिका से खरीदेगा तेजस फाइटर जेट्स के इंजन; हजारों करोड़ की हो गई डील *4* राहुल बोले- शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता, वो क्रिकेट संभाल रहा; पीएम मोदी बोले- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए *5* सुप्रीम कोर्ट का आदेश- स्कूल, अस्पताल से आवारा कुत्ते हटाएं, जहां से पकड़ें, नसबंदी के बाद वहीं न छोड़ें; हाईवे से आवारा जानवर भी हटाएं *6* भागवत बोले- समाज सिर्फ कानूनों से नहीं मजबूत नहीं होता, लोगों में संस्कृति से जुड़ाव और अपनापन होना जरूरी; भारत की सोच सबको एक मानने की *7* दिल्ली एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक सिस्टम 12 घंटे बाद दुरुस्त, 800 फ्लाइट्स लेट, 20 रद्द: दिनभर लोग परेशान होते रहे, 50 मिनट ...