संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विशाल जन आक्रोश रैली,,,

चित्र
   समस्त नवोदय नगर वासियों, मातृशक्ति एवं सर्व समाज के सम्मानित नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि हमारे पहाड़ी भाइयों के साथ हुई नृशंस मारपीट की घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई भी अपराधी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस अन्याय और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में आज शाम आईएमसी चौक, नवोदय नगर पर विशाल जन आक्रोश रैली आयोजित की गई है। आप सभी से आग्रह है कि भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने भाइयों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई को मजबूत करें। आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ✊ अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। ✊ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को मजबूत करें। ✊ एकजुट होकर न्याय की लड़ाई लड़ें। समय: आज शाम 6. 30 बजे स्थान: आईएमसी चौक, नवोदय नगर निवेदक करता सर्व समाज नवोदय नगर🙏

सभासदों की अपील- 'समस्या के समाधान को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं' सुभास नगर का जल संकट हुआ दूर,!

चित्र
   स संपादक शिवाकांत पाठक,, ​ज्वालापुर/सुभाष नगर। ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाष नगर और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से चला आ रहा गंभीर जल संकट आखिरकार दूर हो गया है। जल संस्थान के अधिकारियों की सूझबूझ और तकनीकी टीम के रातभर चले विशेष अभियान के बाद क्षेत्र की जलापूर्ति को सामान्य कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों (सभासदों) ने आम जनता से अपील की है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के समाधान को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग न दिया जाए। ​2 से 3 हजार की आबादी थी परेशान ​पिछले कुछ दिनों से सुभाष नगर के वार्ड संख्या 8, 9, 10 और 11 की अनेक गलियां (जिनमें डी-11 से डी-3, सी-1 से सी-8 व अन्य क्षेत्र शामिल हैं) पानी की भारी किल्लत से जूझ रही थीं। लगभग 2 से 3 हजार लोग दिन-रात पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे थे। जल संस्थान द्वारा भेजे जा रहे पानी के टैंकर भी नाकाफी साबित हो रहे थे, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थानीय नागरिकों ने लगातार अपने जनप्रतिनिधियों और जल संस्थान के अधिकारियों के सामने इस समस्या को उठाया था। ​रात के अंधेरे में क्यों हुआ काम? अफवाहों पर लगा...

नवोदय नगर में साई मंदिर में बैठे बैठे मतदाताओं के सूची से नाम गायब करने का श्रेय किसे दिया जाये,,?

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, जिलाधिकारी हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना कर घर घर जाकर फॉर्म न देते हुए बिना सर्वे के मतदाताओं का नाम सोची समझी साजिस का भी हिस्सा हो सकता है,, ऐसा क्यों किया गया इसके पीछे का रहस्य क्या है यह अभी भविष्य के गर्भ में है,, कई वर्षो पूर्व मेरे द्वारा वोटर आई डी हेतु समस्त दस्तावेज बी एल ओ को उपलब्ध कराये जाने के बाद निराशा हाँथ लगी थी इसके बाद थक हार कर मौजूदा जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय जी से शिकायत करने के उपरांत मेरा एवम मेरी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में आया एवम वोटर आई डी प्राप्त होने के बाद मैंने विधानसभा मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए मतदान भी किया,, परन्तु एस आई आर की जानकारी हेतु कुछ माह पूर्व लेखपाल उमासुतम द्वारा बताया गया की फॉर्म ख़त्म हो गये है और अभी हाल ही में जब जानकारी हुई की साई मंदिर में एस आई आर हो रही है तो जाने पर पता चला कि वोटर सूची से नाम गायब,, चुनाव कार्यालय से फोन करने पर बताया गया की फॉर्म 6 भरो,, अब गलती किसकी है,, यह बात शायद जिम्मेदार बताएँगे,,!यदि मैं पात्र नहीं था तो सूची में नाम कैसे आया,, वोटर आई कैसे ब...

नवोदय नगर की खालसा कलौनी की घटना,,थाना सिडकुल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार आरोपियों को संश्रय देने वाले 04 आरोपी पुलिस ने दबोचे ) ( एक को सिडकुल पुलिस द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस को संदेश स्पष्ट है, कानून को अपने हाथ में लेने वालो को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा ) थाना सिडकुल में दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था। वादी के अनुसार विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए कार्रवाई की गई। जांच के दौरान घटना में शामिल फरार आरोपियों को शरण एवं संरक्षण देने के आरोप म...

धरना प्रदर्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण है पीड़ित परिवार का साथ और सहयोग करना,!राजबीर सिंह कटारिया,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,   हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल में दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं द्वारा हरिद्वार में धरना-प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। फेसबुक लाइव में उठाए सवाल राजबीर सिंह कटारिया ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि यदि कांग्रेस इस मामले को लेकर गंभीर है तो घटना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां के कांग्रेस विधायक विक्रम नेगी अब तक पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं पहुंचे। ‘समाज और मानवता राजनीति से ऊपर’ कटारिया ने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाना है। उन्होंने कहा कि समाज और मानवता किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर हैं। ऐसे मामलों में सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परि...

सभी वार्डो की जनता हमारा हृदय है, हर व्यक्ति का दर्द मेरा दर्द है,, एस एस पी से मिले राजीव शर्मा,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( नवोदय नगर के ॐ शांति धाम में हुई घटना ने छुआ जिम्मेदारो के अंतर्मन को और नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया गंभीरता पूर्वक,,, मिले एस एस पी हरिद्वार से ) (  कप्तान साहब के एक्शन पऱ तहरीर में त्रुटि सुधार होते ही सिडकुल पुलिस ने पलक झपकते किया आरोपी ग्रिफ्ताऱ,, जनता ने जताया आभार,,) ( नवोदय नगर की जनता की हर समस्या मेरी अपनी समस्या,, सभासद दीपक नौटियाल,,) नवोदय नगर में बीते दिनों हुई निर्दोष लोगों पर हमले की घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम से एस.एस.पी. हरिद्वार को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने राजीव शर्मा को आश्वस्त किया कि मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी बलौनी एवं एसएसआई सिडकुल को निर्देशित किया कि धारा 109 के तहत फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि नवोदय नगर क्षेत्र में आज से ही विशेष पुलिस गश्त क...

एकता में ताकत है,,आज पुनः पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से किये गप्रयास , हुए सार्थक,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, सभासद ने बताया कि आज  नवोदय नगर के साथियों का भरपूर सहयोग रहा। कल गठित की गई समिति आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) महोदय से वार्ता करने हेतु उनके कार्यालय पहुंची और घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वार्ता के दौरान SSP महोदय ने अवगत कराया कि मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कुछ आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि सभी दोषियों तक शीघ्र पहुंचा जा सके। जनता की मांग एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 भी जोड़ दी गई है, जिससे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और अधिक प्रभावी एवं सख्त होगी। SSP महोदय द्वारा सकारात्मक सहयोग एवं गंभीरता का आश्वासन दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही सभी अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे और उन्हें उनके कृत्यों के अनुरूप दंड मिलेगा। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए समस्त समाज एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि इस...

एक्शन,,लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,!थाना सिडकुल,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी ) थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में सिडकुल पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 12.06.2026 को घटना में शामिल 01 फरार आरोपी को हिरासत में लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्य...

मातृ शक्ति के साथ लोगों ने पूर्व हुए हमले को लेकर रखी अपनी मांग,,!

चित्र
  मानव समाज को शर्मसार करने वाली घटना नवोदय नगर के ओम शांति धाम कॉलोनी मे घटी जिसमें पीड़ित आई टी सी कम्पनी के 2 कर्मचारी है जो गंभीर रूप से घायल है उनमें से एक भूमानंद हॉस्पिटल मे अचिन पयाल एडमिट है और गंभीर रूप से घायल है और दूसरा साथी देहरादून मे कैलाश हॉस्पिटल मे नरेन्द्र सिंह नेगी जिंदगी की जंग लड़ रहे है लेकिन अभियुक्त अभी भी खुले मे घुम रहे है,, इतना ही नहीं, आज भी कॉलोनी वासियों को कल की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों द्वारा कुछ लोगों को धमकाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है।जो की चिंता का विषय है,! इस संबंध में आज सुबह 11 बजे कोर्ट चौकी मे  एकजुट होकर कोर्ट चौकी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध कानूनी दायरे मे रहकर दर्ज कराया गया है तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।   नवोदय नगर के लोगो ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, जागरूकता और सामाजिक शक्ति का आपराधिक तत्वों के खिलाफ  परिचय दिया ।  सचिन त्यागी ने कहा कि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है  यह बात स्पष्ट होते दिखी ।  दिनेश पाण्डेय ने ...

केवल 100 ग्राम हरी धनिया पत्ता की कीमत 270 रूपये,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, अमेरिका में कितनी हो सकती है 100 ग्राम धनिया की कीमत अमेरिका के कई सुपरमार्केट में सिलांट्रो एक छोटे गुच्छे के रूप में बेचा जाता है. एक गुच्छे की कीमत आमतौर पर 1 से 3 अमेरिकी डॉलर के बीच हो सकती है. एक सामान्य गुच्छे का वजन लगभग 50 से 100 ग्राम तक होता है. ऐसे में 100 ग्राम धनिया पत्ते की कीमत लगभग 2 से 3 डॉलर तक पहुंच सकती है. अगर भारतीय रुपये में देखें तो यह करीब 170 से 260 रुपये या उससे भी ज्यादा पड़ सकता है, जो भारतीय बाजारों की तुलना में काफी अधिक है. कीमत शहर, मौसम और स्टोर के अनुसार बदल सकती है, लेकिन इतना तय है कि अमेरिका में धनिया पत्ता कोई सस्ती चीज नहीं मानी जाती. आखिर अमेरिका में धनिया इतना महंगा क्यों है अमेरिका में धनिया की कीमत ज्यादा होने के पीछे कई कारण हैं. सबसे पहला कारण खेती और मजदूरी की लागत है. वहां खेती करने और फसल को बाजार तक पहुंचाने में भारत के मुकाबले ज्यादा खर्च आता है. इसके अलावा पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी कीमत बढ़ा देता है. धनिया पत्ता बहुत जल्दी खराब होने वाली चीज है, इसलिए इसे ताजा बनाए रखने के लिए वि...

मान गये कामेन्दर भाई निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, नवोदय नगर के साईं मंदिर के समीप मुख्य तिराहे पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त चैंबर क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रहा था जिस पर समाज के ठेकेदारों का ध्यान आकृष्ट नहीं हुआ जब कि होना चाहिए था । जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सुरभि एसोसिएट्स के श्री कार्मेंद्र जी ने अपने सहयोग से इस चैंबर की मरम्मत का कार्य संपन्न करवाया क्योकि मानवीयता सर्वोच्च है जब क़ोई भी कार्य बिना किसी स्वार्थ के किया जाये वह महा पुण्य की श्रेणी में आता है जैसे आप जन सेवा करते हैँ तो उसके पीछे स्वार्थ होता है कि जनता एक बार मुझे चुने ताकि मैं अमीर बन कर दुनियां को दिखाऊ कि मैंने अपने जीवन में यह उपलब्धि हांसिल की है, और यदि हम अपने बच्चों के लिए कुछ करते है तो इसलिए ताकि वे हमारे वृद्ध होने पर सेवा करेंगे,, यदि हम दोस्ती में खर्चा करते है तो उसके पीछे भी स्वार्थ होता है,, लेकिन बिना किसी स्वार्थ के कामेंदर जी ने जनकल्याण हेतु जो कार्य किया वह वास्तविक सराहनीय है मानवीय है,,, श्री कार्मेंद्र जी न केवल एक प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी व्यवसायी हैं, बल्कि अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्...

भीषण गर्मी से निजात दिलाते हुए अघोषित विद्युत कटौती पर लगी रोक शाबास सभासद,,!, नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, तपते सूरज के दिनोदिन बदलते तेवर से आग उगलती गर्मी में हर आधा घंटे बाद लाइट गुम होने को लेकर नवोदय नगर की जनता ने सभासद का दरवाजा खटखटाया,, उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराते हुए रोष भी प्रकट किया, फिर क्या था सभासद का पारा भी हाई होते देर नहीं लगी और उन्हीने विद्युत विभाग के आला अधिकारी को अल्टीमेटम दे डाला,,, सिस्टम पूरी तरह अलर्ट मोड पर देखा गया और लाइट ने अनवरत उपस्थिति दर्ज कराई, जनता की बल्ले बल्ले हो गई,, जिन उम्मीदों के साथ जनता ने एक जुट होकर सभासद  दीपक नौटियाल को जिताया था वे उम्मीदों पर खरे उतरते देखे गए,, नवोदय नगर की जनता ने तहे दिल से सभासद का आभार व्यक्त किया,,!

आज भी दहेज़ की बलिवेदी पर क्यों भेंट चढ़ रहीं हैं बेटियां,,?

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, नोएडा की दीपिका, भोपाल की त्विषा, कर्नाटक की ऐश्वर्या, जयपुर की अनु। ये वे नाम हैं जिन्होंने विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल में अपनी जानें गवां दीं। हालांकि, दोनों पक्ष की तरफ से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, पर पीड़ित परिवार का दावा है कि दहेज के नाम पर दबाव डाला गया था। वास्तव में रोजाना सामने आती हैं ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाएं (Dowry Deaths in India)। इनमें कुछ अखबारों, मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग के हवाले से लड़कियों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई जाती है। पूरा माहौल तंज-गुस्सा-नाराजगी से गर्म हो उठता है और फिर से सुलगने लगते हैं वही सवाल कि आखिर कब तक सामाजिक प्रतिष्ठा व झूठे मानदंडों पर खरा उतरने की जिद के आगे दम तोड़ती रहेंगी बेटियां?  हाल ही में आई एनसीआरबी के आंकड़े भी कह रहे हैं कि यह समस्या कितनी विकराल है। महज कानून के बल पर दहेज रूपी दानव को खत्म करने की बात बेमानी सी हो गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) के द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में वर्ष 2024 के दौरान दहेज हत्या के 5,737 मामले ...

दूध का दूध पानी का पानी,,पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें...जैसलमेर में डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर,,,!

चित्र
  ( सी साहब क़ोई है आपके पास जबाब,,? ) गो द्विज धेनु देव हितकारी। कृपासिंधु मानुष तनुधारी।।  जन रंजन भंजन खल ब्राता। बेद धर्म रच्छक सुनु भ्राता ।। उन कृपा के समुन्द्र भगवान् ने पृथ्वी , ब्राह्मण, गो और देवताओ का हित करने के लिए ही मनुष्य शरीर धारण किया है । हे भाई ! सुनिए, वे सेवको को आनन्द देने वाले , दुष्टो के समूह का नाश करने वाले वेद तथा धर्म की रक्षा करने वाले है ।।   राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद डरावनी तस्वीरें सामने आई है, एक दर्दनाक तस्वीर ने गौ संरक्षण और सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नगर परिषद के डंपिंग यार्ड में सैकड़ों मृत गायों के शव मिलने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है और प्रशासन से जवाब मांगा जा रहा है. राजस्थान में जैसलमेर की कचरा डंपिंग साइट पर रविवार को करीब पांच सौ से ज्यादा की संख्या में गायों के सड़ी हुए शव मिलने के वीडियो सामने आया है. डंपिंग यार्ड में नगरपरिषद के मृत पशुओं के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा इन मरी हुई गायों के शवों के निस्तारण न करने से आमजन में नाराजगी का म...

नवोदय नगर मे 24 घंटे बिजली का वायदा पूरा करूँगा,! दीपक नौटियाल सभासद,!

चित्र
जैसा की बीते कल मैंने आपको सूचित किया था की यदि बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होती और जंहा जंहा बिजली fluctuate हो रही है वो ठीक नहीं होती तो धरना प्रदर्शन upcl कार्यालय पर किया जायेगा। ये भी बताया गया की मुख्यतः औरंगाबाद को बिजली सप्लाई हमारे छेत्र से काट कर अन्य जगह से दें दी गई है जिससे लोड कम होने पर हमारे छेत्र को सप्लाई सुचारु हो सकेगी। पानी की भी  किल्ल्त जो सरकारी टूबवेल से हो रही थी उसको भी लगातार चला कर पूरा किया जा रहा है। मुझे आशा है की बिजली और पानी की सप्लाई अब सभी जगह ठीक हो गई होगी। यदि अभी भी बिजली की समस्या है और सरकारी टूबवेल से पानी सप्लाई नहीं पहुंच पा रहा तो कृपया मुझे मेरे व्हाट्सप्प नंबर 7830293751 पर मेसेज करे।

जिलाधिकारी हरिद्वार से सैकड़ो वर्षो से अपने मकानो में रह रहे लोंगो को बेघर ना करने की मांग,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, (  ग्राम नगला ऐमाद की लगभग 100 वर्ष पुरानी आबादी पर धारा 122-बी की कार्यवाही रोककर मानवीय, सामाजिक न्याय एवं जनहित के आधार पर स्थायी निस्तारण किए जाने बाबत ) ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम नगला ऐमाद, परगना मंगलौर, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार के लगभग 40-50 परिवार, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 150-200 है, विगत लगभग 100 वर्षों से अधिक समय (लगभग वर्ष 1920-21 से) उक्त स्थान पर निवासरत हैं। वर्तमान में इन परिवारों को न्यायालय अपर तहसीलदार/सहायक कलेक्टर द्वितीय श्रेणी, तहसील रुड़की द्वारा बाद संख्या 537/25-26 अंतर्गत धारा 122-बी जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं।  अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि जिन परिवारों को आज अतिक्रमणकारी बताया जा रहा है, जब अब तक विगत 100 वर्षो में तमाम प्रधान प्रधानी कर चुके तब उनके द्वारा प्रार्थीगणों को बेघर नहीं किया गया,,हम सभी परिवारों को दशकों से शासन एवं प्रशासन द्वारा वैधानिक पहचान एवं मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं। ग्रामवासियों के पास वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बि...

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी मोहन सिंह रावत गिरफ्तार,,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( डॉयल 112 पर धमकी देकर फैलाई दहशत, पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर दबोचा ) ( कोतवाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद ) हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर दबोचा। दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई। कॉलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश एवं राज्य के मुख्य पदाधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्रकरण के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0- 250/2026 धारा 351(3), 351(4), 352, 353(3) BNS बनाम अज्ञात कॉलर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया...

घोर कलियुग,कानून का भय समाप्त,,,बहराइच में रिश्तों का कत्ल,,,,सौतेले भाइयों ने बहन को जिंदा जलाया, वारदात CCTV में कैद,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सौतेले भाइयों पर अपनी ही बहन को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। मामला दरगाह थाना क्षेत्र का है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि सौतेले भाइयों ने मिलकर अपनी बहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की पूरी तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा प्रदेश के लोकप्रिय एवं युवा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से की शिष्टाचार भेंट,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,!   राजीव शर्मा द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड विजय हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल प्रतिनिधिमंडल को लेकर राज्यसभा सांसद Naresh Bansal के साथ औद्योगिक इकाइयों में हो रही वर्तमान परिस्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास, निवेश एवं औद्योगिक विस्तार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जाना अत्यंत सराहनीय है, जिससे उद्योगों का विश्वास मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र शर्म...

यू सी सी लागू होने से मुस्लिम महिलाओं को हलाला व तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं से मिलेगी मुक्ति,,!फरजाना बेगम उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार । प्रदेश में हलाला जैसी कुप्रथा के विरुद्ध साहसिक कदम उठाते हुए पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आज उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम उनके गांव बांद्रजूर्द बुग्गावाला पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों से भेंट कर विस्तार से बातचीत की, उसकी स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकारों में निहित होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक एवं दूरगामी प्रभाव वाला है, जिससे महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों और भेदभावपूर्ण प्रथाओं से मुक्ति मिलेगी।            उन्होंने कहा कि हलाला एवं तीन तलाक जैसी कुप्रथाएं न केवल महिलाओं के अधिकारों का हनन करती हैं, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं। ऐसे में इन कुप्...

हरिद्वार डी एम ही नहीं महाराष्ट्र के सी एम भी पैदल नजर आये,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, पीएम मोदी की अपील का असर: धरम नगरी हरिद्वार के डी एम और सी डी ओ पैदल पहुचे ऑफिस,,महाराष्ट्र कैबिनेट में 'साइकिल और पैदल' का दौर; सीएम फडणवीस और राणे ने पेश की मिसाल,, लोग रह गये दंग,, मोदी जी एक युग पुरुष हैं उनकी बात पर लोग कितना अमल करते हैं यह आज स्पष्ट है उनकी बात को लोग गंभीरता से लें न लें लेकिन प्रशासन और विधायिका पूरी तरह से उदाहरण प्रस्तुत करती नजर आ रही है,, बस जनता के एक ही सवाल है कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने शुरुआत में ही न खाएंगे न खाने देंगे वाला नारा  सार्वजनिक किया था यह नारा देश को एक नई दिशा की ओर इशारा था,, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान आकृष्ट नहीं किया,, क्यों,, क्यों की यह मामला देश के सभी जिम्मेदार अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों से करीब था जिसे हम सरल भाषा में भ्रष्टाचार कहते है,, इसके अनुपालन के लिए सभी को अपने सिद्धांत बदलने थे,, कर्तव्यशैली उत्तरदायित्वों का अनुपालन करना था,, लेकिन नहीं ऐसा क्यों,, यही बात जनता को आज कचोट रही है

ईमानदारी अभी जिन्दा है साहब,, हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक  संपर्क, 9897145867  मेरा नाम कृष्णवीर सिंह है आज दिनांक 07/05/2026 समय लगभग शाम के 5:00 बजे के आस पास की बात है हम पुल जटवाड़ा से सुभाषनगर के लिए एक बैट्री रिक्शे मैं बैठे बैट्री रिक्शे मैं बैठकर आ रहे थे तो हमारे सीट के बगल मैं एक 40 वीं  वाहिनी पुलिस कर्मी महिला व अन्य यात्री भी बैठे थे हम दीक्षा पब्लिक स्कूल के सामने उतर गए मेरी भूल से हमारा छोटा सा साइडर बैग बैट्री रिक्शे मैं ही रह गया और हम घर चले आए मुझे अचानक घर आके याद आया कि हमारा बैग बैट्री रिक्शे मैं ही छूट गया है जिसमें १४०० रुपए थे और मोबाइल चार्जर बगैरा थे और एक चेक बुक भी थी हम बहुत ही परेशान होकर तुरंत अपनी बाइक उठाकर बैट्री चालक को ढूंढने के लिए निकल गए तो उसी दौरान लगभग 20 मिनट के अंदर बैट्री चालक मिल जाता है तो उनसे हमने पूछा कि भैया हमारा बैग आपके रिक्शे मैं रह गया हैं तो उन्होंने बताया कि हा आपका बैग 40 वीं वाहिनी पुलिस कर्मी महिला जी को मिला था उन्होंने बैठे यात्रियों से भी पूछा कि ये बैग आप लोगों का तो नहीं है यात्रियों ने कहा कि मेरा नहीं हैं जो व्यक्ति अभी उतरा है ये बैग उस...

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से रावली महदूद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भव्य लोकार्पण

चित्र
  वेद प्रकाश पत्रकार की रिपोर्ट,,,  *माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले — “आईटीसी मिशन सुनहरा कल जनपद के लिए वरदान”*  ग्राम रावली महदूद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-प्रथम में आज आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उसकी सहयोगी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सौजन्य से विद्यालय के सौंदर्यीकरण, नव निर्मित शौचालय ब्लॉक, मध्यान भोजन हेतु शेड एवं भोजनालय सुविधाओं का भव्य एवं रंगारंग लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी, माननीय विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान जी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) श्री अमित कुमार चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मवीर सिंह एवं ग्राम प्रधान रावली महदूद श्री प्रमोद पाल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा राजक...

रोशनाबाद कोर्ट परिसर में आज भी बरकरार है जंगली जानवरों का खतरा,,!स संपादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  डी एफ ओ की अनदेखी की जीती जागती मिशाल आपको न्याय के मंदिर रोशनाबाद कोर्ट परिसर में देखने को मिल जाएगी क्यों वन विभाग की दीवार जो कि  जंगली जानवरों से सुरक्षा का आधार मानी जाती है उसकी जर्जर हालत तस्वीर खुद बयां कर रही है, हालाँकि दिया तले अंधेरा वाली कहावत यहाँ चरितार्थ होते दिख रही है,, क्यों कि जिम्मेदार विभाग यह लापरवाही कभी भी किसी भी किसके लिए जानलेवा साबित हो इसका अनुमान लगाना आसान है,, सिस्टम का ऐसा बेखौफ़ अंदाज शायद नया नहीं है लेकिन न्याय के मंदिर की सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी चूक भो बेहद सोचनीय विषय है,!

सवाल अपने आपसे,,जो हमको दिखता नहीं उस पर हम विश्वास नहीं करते, तो क्या आपने हवा को देखा है,,?स संपादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  जब क़ोई पतंग उड़ाता है तो डोर उसके हाँथ में रहती है जब चाहे खींच लेता है ऊपर नीचे पतंग ले जाने का सारा सिस्टम उसके हाँथ  में होता है ठीक उसी तरह आप भी ईश्वर की कठपुतली ही हो आपके द्वारा किये गये कर्मो के अनुरूप वह जब जैसा चाहता है तुम वही करते हो,, लेकिन तुम्हे यह अहसास होता है कि जो भी कार्य मेरे द्वारा हो रहा है वह मैं कर रहा हूँ  बस इस  कर्ता पन के अभिमान के कारण तुम्हे बार बार जीवन और मृत्यु की असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है,, तमाम योनियों में जन्म लेना पड़ता है,, गीता में भगवान श्री कृष्ण ने बार बार कर्म को श्रेष्ठ बताया है,, फिर भी यदि हम कर्म के प्रति बिना सोचे समझे क़ोई निर्णय लें तो मूर्खता है,, मानव जीवन सभी योनियों में श्रेष्ठ है फिर भी हम जो कुछ हांसिल करने के लिए प्रयास रत रहते हैं वह सब नाशवान है,, रिश्ते, नाते, धन, यश, वैभव, बंगला, गाड़ी सब कुछ नष्ट हो जाना है,, तो हमारी मानव जीवन की पूँजी हमने कितनी एकत्रित की यह भी तो सोचना हमारा फ़र्ज है,,जिसकी बिना मर्जी के आप एक सांस नहीं ले सकते क्या आपने उस ईश्वर, अल्लाह, या मालिक को याद किया,, नहीं क्यों कि समय नहीं...

अचानक लापता हुआ नाबालिग बालक, परिजनो को बेहाल देख हनुमान बनी सिडकुल पुलिस,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सिडकुल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, डिजिटल माध्यम से पुलिस ने की ट्रैसिंग ) ( नाबालिग संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के है, SSP हरिद्वार के स्पष्ट निर्देश ) ( पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया ) ( पढ़ाई लिखाई में मन ना लगना, परिजनों की डाँट से नाराज़ होकर निकला था नाबालिग ) दिनांक 25 अप्रैल 2026 को सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल, निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने 13 वर्षीय भतीजे के गुम होने की सूचना थाना सिडकुल पर दी गई।  इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 पंजीकृत किया गया, तथा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस ट...

प्रिय परिवार के सदस्यों, मित्रों, विद्यार्थियों के माता-पिता और रिश्तेदारों से निवेदन🙏🙏,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, हम इस समय जो अनुभव कर रहे हैं, वह सामान्य गर्मी नहीं है। यह “एल नीनो” नामक एक खतरनाक स्थिति का आगमन है। यह चुपचाप जान ले सकता है और हमारे प्रियजनों को हमसे दूर कर सकता है। जैसे-जैसे मई का महीना नजदीक आ रहा है, यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।  “एल नीनो” क्या है? सरल शब्दों में, प्रशांत महासागर का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है। इससे पूरी दुनिया में हवाओं का प्रवाह बदल जाता है। सामान्यतः मई में वर्षा लाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार देर से आ सकता है या कमजोर हो सकता है। यानी जिस समय बारिश होनी चाहिए, उस समय तेज गर्मी पड़ सकती है।  यह स्थिति बहुत खतरनाक है स्वस्थ लोग भी हीट स्ट्रोक के कारण अपनी जान गंवा सकते हैं। इसलिए हमें अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत ये सावधानियां अपनानी चाहिए:  प्यास लगने का इंतजार न करें – यह खतरनाक है! प्यास लगना इस बात का संकेत है कि शरीर पहले ही डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुका है। हर घंटे पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें कि वे पर्याप्त पानी पी रहे हों। हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें।  स...

संयुक्त टीम की छापेमारी, दबिश देकर घर पर गौमांस बेच रहे 04 दबोचे,!कोतवाली रानीपुर,!

चित्र
    स संपादक शिवाकांत पाठक,, पुलिस टीम ने मौके से 300 KG गौमांस व कटान के उपकरण किये बरामद  मौके से फरार एक आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर पुलिस कर रही है तलाश  ऑपरेशन प्रहार के उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढवाल परिक्षेत्र व कोतवाली रानीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने आज दिनांक 24.04.2026 की प्रातः मुखबिर की सूचना पर ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक घर पर छापेमारी कर 04 आरोपियो  क्रमशः अकरम, अजीम, आदिल व नसरत को दबोचते हुए मौके से मौके से कुल 300 किलो पशु मांस व कटान के उपकरण बरामद किए। मौके से एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 131/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।   पकड़े गए आरोपी-👇 1- अकरम पुत्र स्व0 असगर ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-60 वर्ष 2- अजीम पुत्र अकरम ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-22 वर्ष 3- आदिल पुत्र यासीन निवासी ग्राम दा...

कुत्ते भी मुहल्ले के मूल निवासी हैँ उन्हें भगाना या मारना अपराध,!सुप्रीम कोर्ट,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,  पिछले दिनों कई स्थानों पर आवारा कुत्तों की बर्बरता के बाद इससे छुटकारा पाने की मांग तेज होने लगी है। लेकिन पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि कोई कुत्ता चाहे कितना भी आवारा या कटास (काटने वाला) हो, उसे उसके मोहल्ले या गांव से विस्थापित नहीं किया जा सकता है। वह जहां चाहे रह सकता है या अपनी मर्जी से जा भी सकता है। किसी का जोर-जुल्म नहीं चलेगा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार केंद्र सरकार ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पशु (कुत्ता) जन्म नियंत्रण नियमावली को मंगलवार को अधिसूचित कर दिया है। जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए देश में पहली बार 1960 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम लाया गया था। केंद्र सरकार ने इसी अधिनियम के तहत पशु (कुत्ता) जन्म नियंत्रण नियमावली-2023 को अधिसूचित किया है।

ईश्वर पर अटल विश्वास है तो दुनियां की क़ोई ताकत तुम्हे छू भी नहीं सकती,,!स संपादक शिवाकांत पाठक,,!

चित्र
 .                            एक बार प्रह्लादजी नगर विचरण के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक बूढ़ी कुम्हारिन बहुत रो रही है, वे उसके पास गए और पूछा–‘माई ! वो क्यों रो रही है ?’           उस बूढ़ी माई ने कहा–‘कल उसकी बिल्ली ने एक कच्ची मटकी में दो बच्चे दिए थे, गलती से मैंने वो कच्ची मटकी अन्य कच्ची मटकियों के साथ आवे में रख कर आग लगा दी है, अब भगवान से प्रार्थना कर रही हूँ कि ‘आप ही हो जो उन्हें बचा सकते हो।’            प्रह्लाद जी ने पूछा–‘क्या भगवान् सचमुच उन्हें बचा सकते हैं ?’           बूढ़ी माई बोली–‘अवश्य बचा सकते हैं।’            प्रह्लादजी ने कहा–‘आप आवे को कब खोलेंगी ?’           बूढ़ी माई ने कहा–‘कल।’           प्रहलाद जी बोले–‘आवे को मेरे आने के बाद ही खोलना।’            अगले दिन जब प्रह्लादजी वहाँ आये तो आवा खोला गया...

जब इंटरनेट और मोबाइल नहीं थे तब 452 साल पहले एक संत ने आज जो हो रहा है लिख दिया था,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,!  सोचिए, क्या कोई बिना इंटरनेट और बिना किसी आधुनिक मशीन के यह बता सकता है कि आज से सदियों बाद आपकी दुनिया कैसी दिखेगी?  क्या आप जानते हैं कि आज से ठीक 452 साल पहले, जब न बिजली थी, न इंटरनेट और न ही आधुनिक विज्ञान, तब एक संत ने आपके स्मार्टफोन, आज की जहरीली राजनीति और आपके घर के भीतर मरते हुए रिश्तों की पटकथा लिख दी थी?  जब हम आज की भागदौड़, गिरते हुए रिश्तों और बाज़ारों में बिकती शिक्षा को देखते हैं, तो हमें लगता है कि यह सब नया है। लेकिन सच तो यह है कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने 'रामचरितमानस' के पन्नों पर सदियों पहले ही हमारे आज का सच दिखा दिया था।   यह सुनकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं, लेकिन गोस्वामी तुलसीदास जी की 'रामचरितमानस' के पन्ने आज हमारे समाज का वह नग्न सच दिखा रहे हैं, जिसे हम 'प्रगति' के पर्दे के पीछे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। आइए, उन दो चौपाइयों के भीतर झाँकते हैं, जहाँ भविष्य की स्याही से आज का चेहरा उकेरा गया है। उनकी दो चौपाइयां आज महज़ शब्द नहीं, बल्कि हमारे समाज का लाइव टेलीकास्ट हैं।  चौपाई: बरन धर्म नहिं आश्रम चारी।...

ग्राम पंचायत का ठेका, वसूली सिडकुल-PWD जमीन से क्यों — ये कैसा नियम? : पंकज पाल धनगर,!

चित्र
  ( पीठ का ठेका बना दैनिक वसूली,,तयबाजारी या लूटबाज़ारी,गरीबो से सौ रूपये रोज ,) रोशनाबाद सलेमपुर ग्राम पंचायत में इन दिनों तहबाजारी के नाम पर जो खेल चल रहा है, उसने पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर किस नियम के तहत ग्राम पंचायत ने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र और PWD की जमीन पर ठेका जारी कर दिया? क्या पंचायत की सीमा इतनी बढ़ गई है कि अब दूसरे विभागों की जमीन से भी वसूली होने लगी? सबसे बड़ा सवाल ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों से है—जिस जगह का तहबाजारी ठेका दिया गया, क्या वह जमीन वास्तव में ग्राम पंचायत की है भी या नहीं? स्थानीय लोगों के अनुसार जहां वर्षों से बाजार लगता आ रहा है, वह खसरा नंबर 539 सहित अन्य भूमि सिडकुल के नाम दर्ज है, जबकि सड़क किनारे ठेले लगाने वाली जगह PWD के अधिकार क्षेत्र में आती है। ऐसे में वहां से रोज़ाना ₹50 से ₹100 और बाजार के दिन ₹200 तक की वसूली करना सीधा-सीधा नियमों की धज्जियां उड़ाना है। यह वसूली किसी व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि गरीबों की जेब पर डाका है। दिनभर मेहनत कर ₹100–₹200 कमाने वाले ठेले वालों से इस तरह की जबरन वसूली उनके पेट पर लात ...

एक ऐसा हिन्दुओ का गांव जहाँ 700 सालो से नहीं हुआ एक भी अपराध,!स संपादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  इंडोनेशिया में एक गांव है जिसमें 100% आबादी हिंदुओं की है  और इस गांव में पिछले 700 सालों से कोई अपराध नहीं हुआ है  और यह गांव इंडोनेशिया ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे साफ सुथरा गांव माना जाता है अगर कोई कहे कि दुनिया का सबसे साफ-सुथरा हिंदू गांव भारत में नहीं, बल्कि किसी और देश में है, तो पहली नजर में बात अजीब लगती है. लेकिन एशिया के एक छोटे से पहाड़ी गांव ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि सफाई सिर्फ सरकार का काम नहीं होती, यह आदत बनकर पीढ़ियों तक चलती है. यह कहानी है इंडोनेशिया के बाली में बसे पेंगलिपुरन की, जहां 700 साल से परंपरा भी जिंदा है और सफाई भी आदत जैसी.

दो बसों की आमने सामने टक़्कर मची चीख पुकार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, हरिद्वार, । श्यामपुर क्षेत्र के रसियाबड़ के पास हाईवे पर मंगलवार शाम दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 से 15 यात्री घायल हो गए, जबकि दो लोग बस में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे डायल 112 के माध्यम से कोतवाली श्यामपुर पुलिस को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि रसियाबड़ के पास एक प्राइवेट बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें कई यात्री फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नगर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, प्राइवेट बस देहरादून से बारात छोड़कर नागलसोती (बिजनौर) लौट रही थी, जबकि रोडवेज बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। इसी दौरान दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बारात वाली बस के 10-15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे दो यात्रियों को बाहर निकाला और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। यात्रियों को दूसरी बसों से उनके...

आज भी इंसाफ जिन्दा है,, न्यायलय सर्वोपरि,9 पुलिस कर्मियों को फांसी,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,! साल 2020 के चर्चित सथानकुलम कस्टोडियल मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने इस केस में दोषी पाए गए 9 पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा दी है। करीब 6 साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर और दुर्लभ श्रेणी का अपराध माना। अदालत ने साफ कहा कि यह सत्ता के दुरुपयोग और अमानवीय व्यवहार का स्पष्ट उदाहरण है। यह मामला तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले से जुड़ा है, जहां एक व्यापारी और उनके बेटे की पुलिस हिरासत के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच एजेंसी की रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों के साथ हिरासत में गंभीर दुर्व्यवहार किया गया था। इस घटना ने देशभर में बड़ा विवाद खड़ा किया था और अब कोर्ट के फैसले को न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

निजी स्कूलों की खुलेआम लूट पर यू के डी का जोरदार प्रदर्शन,!देहरादून,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( सम्पूर्ण उत्तराखंड निजी स्कूलों की लूट की चपेट में,,,) यूकेडी ने निजी स्कूलों की मनमानी और अनावश्यक फीस वृद्धि, किताबों का बोझ जैसे मुद्दों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यूकेडी कार्यकर्ता डीएम कार्याल के दोनों गेटों से आगे बढ़े। जिस पर यूकेडी कार्यकर्ताओं की सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार के साथ तीखी नोंक झोंक भी हुई। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद रमोला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं का कहना था कि शीघ्र ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। प्रत्येक वर्ष यह देखा जाता है कि दून के अनेक निजी विद्यालय अभिभावकों पर मनमानी फीस वृद्धि का दबाव बनाते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए महंगी एवं अनावश्यक पुस्तकों, कॉपियों, यूनिफॉर्म तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री की लंबी सूची जारी कर दी जाती है। कई विद्यालय अभिभावकों को किसी एक निर्धारित दुकान या विक्रेता से ही किताबें, कॉपियां एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करते हैं, जिससे इन वस्तुओं की कीमत सामान्य बाजार की तुलना में काफी अधिक हो जाती ह...

गौ सेवा या प्रेम सिर्फ नाटक या वास्तविक,,? नवोदय नगर,!

चित्र
  शास्त्रीय लेख बताते है की गाय में देवताओं का वास होता है गाय को रोटी खिलाना भारतीय सस्कृति का अभिन्न अंग है,, लेकिन गाय पालना वर्तमान में बेहद कठिन हो गया और जीवन को सीमाओ में सीमित कर हमने ही इसका लाभ दुसरो को देना शुरू किया,, आप सभी जानते है कि एक विशेष समुदाय के लोग पानी,, बिजली,किराये के मकान आदि संकटो से मुक्त पूरी तरह सादा जीवन जीते हुए हमारी अवश्यकताओ कि पूर्ति में एक अहम भूमिका निभाते हुए दुधारू जानवर पालने का व्यवसाय कर अच्छी खासी आमदनी का जरिया बना रखा है,, परिणाम स्वरूप 24 घंटे नवोदय नगर में घूमने वाली लावारिस गायें आप देखते होंगे,, जबकि ये लावारिस नहीं है फिर भी हमारी खामोशी से दर दर भटकने को मजबूर हैँ,, इन्हे पालने वाले कभी इन्हे किसी स्थाई जगह पर बांधते ही नहीं,, क़ोई इन्हे घास चराने भी नहीं जाता,, इनके लिए क़ोई चारा भी नहीं लाता सब कुछ तुम्हारी आस्था पर निर्भर है,, लेकिन गाय मर गई,, बीमार हो गई,, गाय का पैर टूट गया तो गो सेवक अपनी सेवा का झंडा गाड़ने में पीछे नहीं रहते,, जबकि आवारा गौ वंश पर होने वाले हर अत्याचार के लिए समाज दोसी है,, क्यों कि गौ वंश से सिर्फ दूध का फ...

पैसे मांगने का आरोप पत्रकारिता पर ही क्यों,,क्या बाकी सभी हरिश्चन्द्र हैँ,,,?,स संपादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  एक गैस एजेंसी में रिफिलिंग को लेकर समाचार हेतु गये पत्रकारों के विरुद्ध पैसों की मांग का आरोप लगाते हुए शिकायत  का मामला सामने आया है,,पत्रकारों के विरुद्ध आनन फानन में मुकदमा भी दर्ज होना सिस्टम की कार्य शैली में चारचाँद साबित हो रही है,, क्यों कि मामला गैस रिफ़्ललिंग का है जो कि लम्बे समय से होना बताया जा रहा है,, वहीं पुष्पक गैस एजेंसी का डिस्टी बूटर विडिओ में कह रहा है कि कल भी पैसे ले गया,, मतलब साफ है कि मामला अब संदिग्ध है और बिकाऊ प्रणाली सवालों के घेरे में,, ऐसे में पैसे बाँटने वाला जो खुद कह रहा है कि पैसे कल ले गया आखिर क्यों, किस बात के पैसे देने की बात कर रहा है,,? क्या इसलिए पैसे देने की बात कर रहा है कि वह पूर्ण रूप से ईमानदार है,, या फिर,,,,?????  वैसे तो केशव थलवाल की विडिओस आज सिर्फ भारत में नहीं अपितु विश्व के कई देशो में चर्चा का विषय बन चुकी है जिसपर विश्व मानवाधिकार संगठन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने लेटर हेड पर लिख कर सी बी आई जांच की मांग एवम मुलाक़ात कर गंभीर चर्चा के लिए लिखा है,, ज्ञात हो की पूर्व में माननीय सुप्रीम कोर्ट...

जमाना तो है नौकर,,,पति ने नहीं की वर्तनो की धुलाई, पत्नी ने पुलिस बुलाई,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, यूपी के बस्ती में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए. यहां एक महिला जब शाम को खाना बनाने अपने किचन में पहुंची तो सिंक में पड़े जूठे बर्तनों को देखकर वह पति पर आगबबूला हो गई. पति से झगड़ा होने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने कॉल कर पुलिस बुला ली. ये कहानी सोनहा थाना क्षेत्र गांव की है. शाम का समय था. घर में खाना बनने की तैयारी होनी थी. पत्नी जैसे ही किचन में पहुंची, उसकी नजर सिंक में पड़े जूठे बर्तनों पर पड़ी. उसने तुरंत अपने पति से सवाल किया- ये बर्तन अभी तक साफ क्यों नहीं किए? पति ने या तो इस बात को हल्के में लिया या टाल दिया. बस, यहीं से बात बिगड़नी शुरू हो गई,, और पत्नी ने 112 पर फोन कर दिया,!