आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से रावली महदूद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भव्य लोकार्पण

 


वेद प्रकाश पत्रकार की रिपोर्ट,,,

 *माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले — “आईटीसी मिशन सुनहरा कल जनपद के लिए वरदान”* 


ग्राम रावली महदूद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-प्रथम में आज आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उसकी सहयोगी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सौजन्य से विद्यालय के सौंदर्यीकरण, नव निर्मित शौचालय ब्लॉक, मध्यान भोजन हेतु शेड एवं भोजनालय सुविधाओं का भव्य एवं रंगारंग लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।


 कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी, माननीय विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान जी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) श्री अमित कुमार चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मवीर सिंह एवं ग्राम प्रधान रावली महदूद श्री प्रमोद पाल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-प्रथम के साथ-साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर-प्रथम, आंगनबाड़ी केंद्र सीतापुर, आंगनबाड़ी केंद्र नूरपुर पंजण्हेड़ी तथा आंगनबाड़ी केंद्र जमालपुर कलां-प्रथम के लोकार्पण शिलापटों का अनावरण भी किया गया।


समारोह में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के मानव संसाधन प्रमुख श्री अल्ताफ हुसैन जी, सचिन कांबले जी सहित संस्था के प्रतिनिधियों एवं सहयोगी संगठनों — प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, प्रथम इन्फोटेक, लोक मित्र, मैजिक बस एवं आईजीडी की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


अपने प्रेरणादायी संबोधन में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि “आईटीसी मिशन सुनहरा कल हमारे जनपद के लिए एक वरदान के समान कार्य कर रहा है। जनपद में जहां भी आईटीसी द्वारा विकसित विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र देखने को मिलते हैं, वहां गुणवत्ता एवं समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है।” उन्होंने संस्था की पूरी टीम को समाजहित में किए जा रहे कार्यों हेतु हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया।


माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी ने अपने संबोधन में कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विकसित आधुनिक एवं आकर्षक अधोसंरचना बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगी तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।


जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) श्री अमित कुमार चंद ने विद्यालय में तैयार किए गए उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए कहा कि अब विद्यालय परिवार की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि “इतनी सुंदर एवं प्रेरणादायक शैक्षिक व्यवस्था की वास्तविक सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब यहां के विद्यार्थी नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होकर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”


विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री गौरव कुमार रस्तोगी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की टीम ने अत्यंत समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ विद्यालय में कार्य किया है, जिससे विद्यालय का स्वरूप पूर्णतः परिवर्तित हो गया है।


समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही लेकिन प्राइवेट स्कूलों मे हो रही लूट खसोट को लेकर सभी की चुप्पी तमाम सवालों को जन्म देती दिखी ।


कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!