संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुदरत का करिश्मा,ग्वालियर में अजीबो-गरीब मामला, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार लग रही आग, जांच जारी,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,!  किलोमीटर दूर आंतरी गांव में आग का एक रहस्यमयी मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में दहशत फैला दी है. यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों के घरों में पिछले कई दिनों से बिना किसी स्पष्ट कारण के आग लग रही है. कपड़े, बिस्तर और खाने का सामान अचानक जलने लगता है. डर के चलते पूरा परिवार अब घरों के बाहर खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है. ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते तांत्रिकों को भी बुलाया, लेकिन वे भी आग का कारण नहीं बता पाए. सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए पानी से भरा टैंकर तैनात किया गया है. फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन अब इस मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रहा है. दरअसल, यह घटना ग्वालियर जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित आंतरी गांव की है. यहां रहने वाले पांच भाई कल्याण सिंह बघेल, सेवाराम बघेल, कामता प्रसाद बघेल, महेंद्र बघेल और लक्षीराम बघेल के घरों में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है. सबसे पहले कल्याण सिंह के घर में कपड़े और बिस्तर में अचानक आग लगी. इसके बाद दूसरे भाई सेवारा...

आखिर क्यों चरमरा रही है नवोदय नगर की व्यवस्थाएं?

चित्र
  वार्ड नंबर 13, नवोदय नगर की जनता आज मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी प्रकार का वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। पेयजल व्यवस्था बदहाल है। साईं मंदिर वाली टंकी के पानी में कीड़े दिखाई देने की शिकायतें मिल रही हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सुबह पानी आने के समय बिजली चली जाती है, जिससे लोग अपने घरों की मोटर तक नहीं चला पाते। भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हैं। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है, जिससे पूरे नवोदय नगर में लोगों में भारी रोष है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय गलियों में अंधेरा रहता है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। आखिर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इन गंभीर समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं? मैं हाथ जोड़कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि नवोदय नगर की इन जनसमस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। जनहित में जारी महावीर गुसाई प्रदेश...

नवोदय नगर में दिनोदिन गहराता जा रहा है कूड़ा संकट,,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, नवोदय नगर वार्ड तेरह में तमाम कालौनी वासियो का कहना है कि करीब सात दिनों से कूड़ा निस्तारण न होने से घरों में कूड़ा सड़ रहा है जिससे बदबू के कारण लोंगो का जीना दूभर हो गया है, कुछ लोंगो में तो इस समस्या को लेकर बेहद आक्रोश देखने को मिला,, हालांकि सभासद द्वारा दो या तीन दिनों में नगरपालिका द्वारा समाधान किये जाने की बात की गई,,और वायदे के मुताबिक गाडी आना भी शुरू हुई लेकिन नवोदय नगर सिर्फ हरिद्वार का ही नहीं वल्कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा वार्ड है,, इसलिए अन्य वार्डो की तरह एक गाड़ी से क़ाम नहीं चलने वाला,, दूसरी बात यह भी है कि भीषण गर्मी में कूड़े का निस्तारण न होना गंभीर बीमारियो के खतरे का भी संकेत है जिसपर त्वरित प्रभाव से समाधान के लिए नगरपालिका शिवालिक नगर को दुरुस्त कदम उठाने चाहिए ताकि क़ोई अनहोनी घटना घटित न हो,,!

कानून के हाँथ बहुत लम्बे होते है,,ॐ शांति बिहार में हमला करने वाले फरार इनामी 02 अभियुक्त गण को सिडकुल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,!थाना सिडकुल हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( अभियुक्तगण पर था ₹ 2500/ 2500  का इनाम घोषित ))     थाना सिडकुल पर दिनांक- 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)//109 बीएनएस प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गयी थी। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष महोदय को निर्देशित किया गया था, उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 24.06.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित अभियुक्तगण की धर पकड कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार अभियुक्तगण की तलाश जारी है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को अकब स...

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

चित्र
  स सम्पादक शिवाकांत पाठक,, थाना सिडकुल पर दिनांक- 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/ 190/ 191(2)/ 191(3)/ 351(3)/ 109 बीएनएस पंजीकृत कराया गया।  उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपरोक्त आदेश के क्रम में आरोपियों को चिन्हित करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 23.06.2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार की तलाश जारी है।  पुलिस टीम-में  1. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 2. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान 3. हे0का0 संजय सिंह 4. हे0का0 जितेन्द्र मलिक शामिल रहे,!

आत्मसमर्पण के बाद हत्या दुःखद पहलू,,ईश्वर का न्याय अद्भुत है इससे समझना बेहद कठिन है,,!स संपादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  भरत तिवारी हो या क़ोई भी पुरुष,, यदि कानून का सम्मान करते हुए अपने हाँथो में लिए गये हथियार को फेंक कर समर्पण करता है तो यह स्पष्ट है कि वह व्यक्ति कानून और संबिधान का सम्मान करता है,, लेकिन इसके वावजूद उसे कानून को हाँथ में लेते हुए न्यायलय, संबिधान, को ताक में रखकर मृत्यु दंड दिया जाये तो यह कृत्य बेहद अमनवीय सिद्ध होता है,, जिसकी जितनी भी आलोचना की जाये वह कम है,,  राजा दसरथ ने भूल वस ही तो श्रवण कुमार को मारा था परिणाम क्या हुआ आप जानते है,, यह कर्म भूमि है जो बोया है उसे ही काटना होगा,,, यह घटना फिरंगियों के शासन की यादों को तरोताजा करती है,, ऐसे में अन्याय  या अधर्म के विरुद्ध बोलने का परिणाम आम जन मानस में गलत सन्देश देता है,,  हनुमान ने अशोक वाटिका में मेघनाथ के सामने आत्मसमर्पण किया था, जबकि मेघनाथ राक्षस था परन्तु उसने भी हनुमान को सुरक्षित ले जाकर दरबार में पेस किया,, विभीषण ने भी राम के समक्ष समर्पण किया था तो क्या उसे मार दिया गया,,? नहीं,, तो फिर यहाँ बात इंसाफ की है,, राजनीति की नहीं,, बाकी इतिहास उठा कर देखो, अनीति पर चलने वालों का क्या हश्र हुआ,, दु...

पूज्य पिता श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित,, 🙏🌹🌹🌹

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, मेरे प्रिय पिता, श्री राम बिहारी गुप्ता, आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके आदर्श हमेशा हमारे साथ रहेंगे। वह एक प्रेरणा थे, न केवल मेरे लिए, बल्कि उन सभी लोगों के लिए जो उन्हें जानते थे। ​उनकी जीवन यात्रा संघर्ष, लगन और दूसरों की सेवा के लिए समर्पित थी। उन्होंने मुझे सिखाया कि जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए और कमजोरों की मदद करनी चाहिए। उनके नेतृत्व कौशल और उनकी दयालुता हमेशा मुझे प्रेरित करती रहेगी। ​मुझे गर्व है कि मैं उनका पुत्र हूँ। मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूँगा। ​उनकी स्मृति हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगी। ​🌹🌹🌹रामबिहारीगुप्ता 🙏प्रेरणा 🙏श्रद्धांजलि सचिनगु ,निस्वार्थ सेवा संपर्पण कार्य सिर्फ *वी एस इंडिया न्यूज़ चैनल परिवार हरिद्वार उत्तराखंड,,*

योग एक विशुद्ध विज्ञान है मानव जाति के लिये वरदान है,,! सभासद दीपक नौटियाल,!

चित्र
   स संपादक शिवाकांत पाठक,,                                                   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी के साथ योग करने के दौरान सभासद दीपक नौटियाल ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है,यह स्मरण रहे। योग हिन्दू नहीं है, मुसलमान नहीं है।  योग तो एक  विशुद्ध विज्ञान है - गणित, फिजिक्स या केमिस्ट्री की तरह। फिजिक्स न तो ईसाई है और न बौद्ध। चाहे ईसाइयों के द्वारा ही फिजिक्स के नियमो की खोज की गयी हो, लेकिन फिर भी इस विद्वान को ईसाई नहीं कहा जा सकता। यह संयोग मात्र है कि ईसाइयों ने फिजिक्स के नियमों का अन्वेषण किया। भौतिकी विज्ञान तो मात्र विज्ञान है। और योग भी मात्र एक विज्ञान है।  यह फिर एक संयोगपूर्ण घटना है कि हिंदुओं ने योग खोजा। लेकिन इससे यह हिन्दू तो न हुआ। यह तो एक विशुद्ध गणित हुआ आंतरिक अस्तित्व का। इसलिए एक मुसलमान भी योगी हो सकता है; ईसाई भी योगी हो सकता है। इसी तरह एक जैन, एक बौद्ध भी योगी हो सकता है।

ॐ शांति बिहार घटना,,,हुडदंग करने वाले तथा जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार आरोपी पुलिस ने दबोचा,!थाना सिडकुल,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, हमले में इस्तेमाल लाठी को भी पुलिस ने किया बरामद थाना सिडकुल पर दिनांक- 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)//109 बीएनएस बनाम प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई, जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था।  वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 20.06.2026 को विभिन्न सुरागों व मुखवीर खास की सूचना पर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर हमले के दौरान इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया।  अन्य फरार की तलाश जारी है।   पकड़े गए आरोपी का विवरण  इस प्रकार है  अभिषेक पुत्र संजय निवासी मोहल्ला जाटान कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर हाल निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष। *बरामदगी माल* लकड़ी...

शाबास मुन्नी बेटी,, नवोदय नगर की बेटी ने भारत को दिलाये दो स्वर्ण पदक,,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, आयरन वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग  चैंपियनशिप का आयोजन बैंकॉक थाईलैंड में 12 से 14 जून 2026 में किया गया था इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार  की मुन्नी ने ओपन कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक और ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की इस वैश्विक प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड रां पावरलिफ्टिंग फेडरेशन(WRPF ) द्वारा किया गया था। इस प्रतिष्ठित टेस्ट ऑफ़ स्ट्रैंथ में भारत,श्रीलंका, पाकिस्तान,मेक्सिको, फिलीपींस नाइजीरिया थाईलैंड सहित 22 देशों के एथलीटों न हिस्सा लिया था।70 किलो वर्ग भर में 355 फुल पावरलिफ्टिंग और सिंगल इवेंट बेंच प्रेस में 80 किलोग्राम वजन उठाकर दो स्वर्ण पदक और चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। मुन्नी देवी ने हरिद्वार जिले का और उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है।

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया योग शिविर का आयोजन

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, *स्वस्थ तन-मन के लिए पुलिस जवानों और भावी पीढ़ी को किया जा रहा है जागरुक* *देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग आचार्यों ने पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को सिखाया योग* अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः हरिद्वार पुलिस द्वारा  पुलिस लाईन रोशनाबाद में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया।  आयोजित योग शिविरों में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षण ले रहे रंगरूटों ने प्रतिभाग कर देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग आचार्यों/प्रशिक्षकों से योग करने का सही तरीका सीखा। उपस्थित जन को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिसार निरीक्षक प्रवीन आलोक द्वारा योग आचार्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर योग क्रियाओं की बारीकियां सीखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज से आई प्रशिक्षण टीम में श्री अजय त्रिपाठी, डा. कमल किशोर यादव, डा. इन्द्राणी त्रिवेदी, अकुला ज्योत...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका शिवालिक नगर में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में योगाचार्य के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभासदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता मिली और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा ...

विशाल जन आक्रोश रैली,,,

चित्र
   समस्त नवोदय नगर वासियों, मातृशक्ति एवं सर्व समाज के सम्मानित नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि हमारे पहाड़ी भाइयों के साथ हुई नृशंस मारपीट की घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई भी अपराधी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस अन्याय और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में आज शाम आईएमसी चौक, नवोदय नगर पर विशाल जन आक्रोश रैली आयोजित की गई है। आप सभी से आग्रह है कि भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने भाइयों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई को मजबूत करें। आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ✊ अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। ✊ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को मजबूत करें। ✊ एकजुट होकर न्याय की लड़ाई लड़ें। समय: आज शाम 6. 30 बजे स्थान: आईएमसी चौक, नवोदय नगर निवेदक करता सर्व समाज नवोदय नगर🙏

सभासदों की अपील- 'समस्या के समाधान को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं' सुभास नगर का जल संकट हुआ दूर,!

चित्र
   स संपादक शिवाकांत पाठक,, ​ज्वालापुर/सुभाष नगर। ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाष नगर और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से चला आ रहा गंभीर जल संकट आखिरकार दूर हो गया है। जल संस्थान के अधिकारियों की सूझबूझ और तकनीकी टीम के रातभर चले विशेष अभियान के बाद क्षेत्र की जलापूर्ति को सामान्य कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों (सभासदों) ने आम जनता से अपील की है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के समाधान को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग न दिया जाए। ​2 से 3 हजार की आबादी थी परेशान ​पिछले कुछ दिनों से सुभाष नगर के वार्ड संख्या 8, 9, 10 और 11 की अनेक गलियां (जिनमें डी-11 से डी-3, सी-1 से सी-8 व अन्य क्षेत्र शामिल हैं) पानी की भारी किल्लत से जूझ रही थीं। लगभग 2 से 3 हजार लोग दिन-रात पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे थे। जल संस्थान द्वारा भेजे जा रहे पानी के टैंकर भी नाकाफी साबित हो रहे थे, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थानीय नागरिकों ने लगातार अपने जनप्रतिनिधियों और जल संस्थान के अधिकारियों के सामने इस समस्या को उठाया था। ​रात के अंधेरे में क्यों हुआ काम? अफवाहों पर लगा...

नवोदय नगर में साई मंदिर में बैठे बैठे मतदाताओं के सूची से नाम गायब करने का श्रेय किसे दिया जाये,,?

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, जिलाधिकारी हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना कर घर घर जाकर फॉर्म न देते हुए बिना सर्वे के मतदाताओं का नाम सोची समझी साजिस का भी हिस्सा हो सकता है,, ऐसा क्यों किया गया इसके पीछे का रहस्य क्या है यह अभी भविष्य के गर्भ में है,, कई वर्षो पूर्व मेरे द्वारा वोटर आई डी हेतु समस्त दस्तावेज बी एल ओ को उपलब्ध कराये जाने के बाद निराशा हाँथ लगी थी इसके बाद थक हार कर मौजूदा जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय जी से शिकायत करने के उपरांत मेरा एवम मेरी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में आया एवम वोटर आई डी प्राप्त होने के बाद मैंने विधानसभा मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए मतदान भी किया,, परन्तु एस आई आर की जानकारी हेतु कुछ माह पूर्व लेखपाल उमासुतम द्वारा बताया गया की फॉर्म ख़त्म हो गये है और अभी हाल ही में जब जानकारी हुई की साई मंदिर में एस आई आर हो रही है तो जाने पर पता चला कि वोटर सूची से नाम गायब,, चुनाव कार्यालय से फोन करने पर बताया गया की फॉर्म 6 भरो,, अब गलती किसकी है,, यह बात शायद जिम्मेदार बताएँगे,,!यदि मैं पात्र नहीं था तो सूची में नाम कैसे आया,, वोटर आई कैसे ब...

नवोदय नगर की खालसा कलौनी की घटना,,थाना सिडकुल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार आरोपियों को संश्रय देने वाले 04 आरोपी पुलिस ने दबोचे ) ( एक को सिडकुल पुलिस द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस को संदेश स्पष्ट है, कानून को अपने हाथ में लेने वालो को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा ) थाना सिडकुल में दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था। वादी के अनुसार विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए कार्रवाई की गई। जांच के दौरान घटना में शामिल फरार आरोपियों को शरण एवं संरक्षण देने के आरोप म...

धरना प्रदर्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण है पीड़ित परिवार का साथ और सहयोग करना,!राजबीर सिंह कटारिया,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,   हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल में दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं द्वारा हरिद्वार में धरना-प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। फेसबुक लाइव में उठाए सवाल राजबीर सिंह कटारिया ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि यदि कांग्रेस इस मामले को लेकर गंभीर है तो घटना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां के कांग्रेस विधायक विक्रम नेगी अब तक पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं पहुंचे। ‘समाज और मानवता राजनीति से ऊपर’ कटारिया ने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाना है। उन्होंने कहा कि समाज और मानवता किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर हैं। ऐसे मामलों में सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परि...

सभी वार्डो की जनता हमारा हृदय है, हर व्यक्ति का दर्द मेरा दर्द है,, एस एस पी से मिले राजीव शर्मा,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( नवोदय नगर के ॐ शांति धाम में हुई घटना ने छुआ जिम्मेदारो के अंतर्मन को और नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया गंभीरता पूर्वक,,, मिले एस एस पी हरिद्वार से ) (  कप्तान साहब के एक्शन पऱ तहरीर में त्रुटि सुधार होते ही सिडकुल पुलिस ने पलक झपकते किया आरोपी ग्रिफ्ताऱ,, जनता ने जताया आभार,,) ( नवोदय नगर की जनता की हर समस्या मेरी अपनी समस्या,, सभासद दीपक नौटियाल,,) नवोदय नगर में बीते दिनों हुई निर्दोष लोगों पर हमले की घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम से एस.एस.पी. हरिद्वार को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने राजीव शर्मा को आश्वस्त किया कि मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी बलौनी एवं एसएसआई सिडकुल को निर्देशित किया कि धारा 109 के तहत फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि नवोदय नगर क्षेत्र में आज से ही विशेष पुलिस गश्त क...

एकता में ताकत है,,आज पुनः पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से किये गप्रयास , हुए सार्थक,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, सभासद ने बताया कि आज  नवोदय नगर के साथियों का भरपूर सहयोग रहा। कल गठित की गई समिति आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) महोदय से वार्ता करने हेतु उनके कार्यालय पहुंची और घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वार्ता के दौरान SSP महोदय ने अवगत कराया कि मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कुछ आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि सभी दोषियों तक शीघ्र पहुंचा जा सके। जनता की मांग एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 भी जोड़ दी गई है, जिससे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और अधिक प्रभावी एवं सख्त होगी। SSP महोदय द्वारा सकारात्मक सहयोग एवं गंभीरता का आश्वासन दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही सभी अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे और उन्हें उनके कृत्यों के अनुरूप दंड मिलेगा। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए समस्त समाज एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि इस...

एक्शन,,लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,!थाना सिडकुल,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी ) थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में सिडकुल पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 12.06.2026 को घटना में शामिल 01 फरार आरोपी को हिरासत में लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्य...

मातृ शक्ति के साथ लोगों ने पूर्व हुए हमले को लेकर रखी अपनी मांग,,!

चित्र
  मानव समाज को शर्मसार करने वाली घटना नवोदय नगर के ओम शांति धाम कॉलोनी मे घटी जिसमें पीड़ित आई टी सी कम्पनी के 2 कर्मचारी है जो गंभीर रूप से घायल है उनमें से एक भूमानंद हॉस्पिटल मे अचिन पयाल एडमिट है और गंभीर रूप से घायल है और दूसरा साथी देहरादून मे कैलाश हॉस्पिटल मे नरेन्द्र सिंह नेगी जिंदगी की जंग लड़ रहे है लेकिन अभियुक्त अभी भी खुले मे घुम रहे है,, इतना ही नहीं, आज भी कॉलोनी वासियों को कल की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों द्वारा कुछ लोगों को धमकाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है।जो की चिंता का विषय है,! इस संबंध में आज सुबह 11 बजे कोर्ट चौकी मे  एकजुट होकर कोर्ट चौकी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध कानूनी दायरे मे रहकर दर्ज कराया गया है तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।   नवोदय नगर के लोगो ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, जागरूकता और सामाजिक शक्ति का आपराधिक तत्वों के खिलाफ  परिचय दिया ।  सचिन त्यागी ने कहा कि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है  यह बात स्पष्ट होते दिखी ।  दिनेश पाण्डेय ने ...

केवल 100 ग्राम हरी धनिया पत्ता की कीमत 270 रूपये,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, अमेरिका में कितनी हो सकती है 100 ग्राम धनिया की कीमत अमेरिका के कई सुपरमार्केट में सिलांट्रो एक छोटे गुच्छे के रूप में बेचा जाता है. एक गुच्छे की कीमत आमतौर पर 1 से 3 अमेरिकी डॉलर के बीच हो सकती है. एक सामान्य गुच्छे का वजन लगभग 50 से 100 ग्राम तक होता है. ऐसे में 100 ग्राम धनिया पत्ते की कीमत लगभग 2 से 3 डॉलर तक पहुंच सकती है. अगर भारतीय रुपये में देखें तो यह करीब 170 से 260 रुपये या उससे भी ज्यादा पड़ सकता है, जो भारतीय बाजारों की तुलना में काफी अधिक है. कीमत शहर, मौसम और स्टोर के अनुसार बदल सकती है, लेकिन इतना तय है कि अमेरिका में धनिया पत्ता कोई सस्ती चीज नहीं मानी जाती. आखिर अमेरिका में धनिया इतना महंगा क्यों है अमेरिका में धनिया की कीमत ज्यादा होने के पीछे कई कारण हैं. सबसे पहला कारण खेती और मजदूरी की लागत है. वहां खेती करने और फसल को बाजार तक पहुंचाने में भारत के मुकाबले ज्यादा खर्च आता है. इसके अलावा पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी कीमत बढ़ा देता है. धनिया पत्ता बहुत जल्दी खराब होने वाली चीज है, इसलिए इसे ताजा बनाए रखने के लिए वि...