नवोदय नगर की खालसा कलौनी की घटना,,थाना सिडकुल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,!हरिद्वार पुलिस,!
( जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार आरोपियों को संश्रय देने वाले 04 आरोपी पुलिस ने दबोचे )
( एक को सिडकुल पुलिस द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस को संदेश स्पष्ट है, कानून को अपने हाथ में लेने वालो को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा )
थाना सिडकुल में दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था।
वादी के अनुसार विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए कार्रवाई की गई। जांच के दौरान घटना में शामिल फरार आरोपियों को शरण एवं संरक्षण देने के आरोप में चार व्यक्तियों को दबोचा।
पुलिस द्वारा फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आरोपित व्यक्तियों के नाम और पता,, 👇
1. कमल कुमार पुत्र ओमपाल निवासी तेलकपुरी भोगपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. कमल सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी मंती हसनपुर, थाना थानाभवन, जनपद शामली (उ.प्र.)
3. पोपिन पुत्र छन्दूलाल निवासी खानपुर ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
4. शिवकुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी महावतपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)
पुलिस टीम में,,. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट,, उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान,,. हे0का0 संजय सिंह,, हे0का0 जितेन्द्र मलिक शामिल रहे,,!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें