सभी वार्डो की जनता हमारा हृदय है, हर व्यक्ति का दर्द मेरा दर्द है,, एस एस पी से मिले राजीव शर्मा,!हरिद्वार,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,




( नवोदय नगर के ॐ शांति धाम में हुई घटना ने छुआ जिम्मेदारो के अंतर्मन को और नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया गंभीरता पूर्वक,,, मिले एस एस पी हरिद्वार से )


(  कप्तान साहब के एक्शन पऱ तहरीर में त्रुटि सुधार होते ही सिडकुल पुलिस ने पलक झपकते किया आरोपी ग्रिफ्ताऱ,, जनता ने जताया आभार,,)


( नवोदय नगर की जनता की हर समस्या मेरी अपनी समस्या,, सभासद दीपक नौटियाल,,)


नवोदय नगर में बीते दिनों हुई निर्दोष लोगों पर हमले की घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर से मिला।


प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम से एस.एस.पी. हरिद्वार को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने राजीव शर्मा को आश्वस्त किया कि मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी बलौनी एवं एसएसआई सिडकुल को निर्देशित किया कि धारा 109 के तहत फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि नवोदय नगर क्षेत्र में आज से ही विशेष पुलिस गश्त की जाएगी तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर सभासद दीपक नौटियाल, श्री देशराज पेनुली,श्री देवेंद्र ममंगई, श्री देवेंद्र कंडारी, श्री सचिन त्यागी, पवन सैनी, बागेश्वरी, पीड़ित परिवार से बबिता और मधुबाला आदि उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!