आखिर क्यों चरमरा रही है नवोदय नगर की व्यवस्थाएं?

 


वार्ड नंबर 13, नवोदय नगर की जनता आज मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।

सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी प्रकार का वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।

पेयजल व्यवस्था बदहाल है। साईं मंदिर वाली टंकी के पानी में कीड़े दिखाई देने की शिकायतें मिल रही हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सुबह पानी आने के समय बिजली चली जाती है, जिससे लोग अपने घरों की मोटर तक नहीं चला पाते।

भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है, जिससे पूरे नवोदय नगर में लोगों में भारी रोष है।

स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय गलियों में अंधेरा रहता है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

आखिर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इन गंभीर समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं?

मैं हाथ जोड़कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि नवोदय नगर की इन जनसमस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

जनहित में जारी

महावीर गुसाई

प्रदेश मीडिया सचिव

उत्तराखंड क्रांति दल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!