एकता में ताकत है,,आज पुनः पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से किये गप्रयास , हुए सार्थक,!हरिद्वार,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
सभासद ने बताया कि आज नवोदय नगर के साथियों का भरपूर सहयोग रहा। कल गठित की गई समिति आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) महोदय से वार्ता करने हेतु उनके कार्यालय पहुंची और घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
वार्ता के दौरान SSP महोदय ने अवगत कराया कि मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कुछ आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि सभी दोषियों तक शीघ्र पहुंचा जा सके।
जनता की मांग एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 भी जोड़ दी गई है, जिससे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और अधिक प्रभावी एवं सख्त होगी।
SSP महोदय द्वारा सकारात्मक सहयोग एवं गंभीरता का आश्वासन दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही सभी अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे और उन्हें उनके कृत्यों के अनुरूप दंड मिलेगा।
इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए समस्त समाज एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि इसी प्रकार एकता, संयम एवं सहयोग बनाए रखें।
न्याय की इस लड़ाई में हम सब एक हैं।
आप सभी गणमान्य सम्मानित नवोदय नगर वाशी एवं मातृशक्ति का धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें