मातृ शक्ति के साथ लोगों ने पूर्व हुए हमले को लेकर रखी अपनी मांग,,!

 


मानव समाज को शर्मसार करने वाली घटना नवोदय नगर के ओम शांति धाम कॉलोनी मे घटी जिसमें पीड़ित आई टी सी कम्पनी के 2 कर्मचारी है जो गंभीर रूप से घायल है उनमें से एक भूमानंद हॉस्पिटल मे अचिन पयाल एडमिट है और गंभीर रूप से घायल है और दूसरा साथी देहरादून मे कैलाश हॉस्पिटल मे नरेन्द्र सिंह नेगी जिंदगी की जंग लड़ रहे है लेकिन अभियुक्त अभी भी खुले मे घुम रहे है,, इतना ही नहीं, आज भी कॉलोनी वासियों को कल की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों द्वारा कुछ लोगों को धमकाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है।जो की चिंता का विषय है,!


इस संबंध में आज सुबह 11 बजे कोर्ट चौकी मे  एकजुट होकर कोर्ट चौकी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध कानूनी दायरे मे रहकर दर्ज कराया गया है तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।


  नवोदय नगर के लोगो ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, जागरूकता और सामाजिक शक्ति का आपराधिक तत्वों के खिलाफ  परिचय दिया ।  सचिन त्यागी ने कहा कि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है  यह बात स्पष्ट होते दिखी ।  दिनेश पाण्डेय ने कहा कि जब हम सब साथ खड़े होंगे तभी हमारी आवाज़ मजबूती से प्रशासन तक पहुंचेगी और न्याय की दिशा में ठोस कार्रवाई संभव हो सकेगी।


आवश्यक सूचना  -:


आज शाम 6:00pm आपातकालीन बैठक सामुदायिक केन्द्र नवोदय नगर में रखी गई है 


साथियों जैसा की आज हम सब कोर्ट चौकी पर एकत्रित हुए थे जिसमें भारी मात्रा में मातृशक्ति आक्रोश के साथ पहुँची थी और हम सभी ने कोर्ट चौकी इंचार्ज से आग्रह किया कि इस घटना को  24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं और कोई संतोषजनक कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं हुई है वही अपराधी खुले में घूम रहे हैं  और साथ ही समय बीतने के बाद अपराधी पक्ष के कुछ लोग कॉलोनी में आकर के कॉलोनी के लोगों को भी धमका रहे हैं जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कठोर निर्णय नहीं लिया जा रहा है यह मातृ शक्ति द्वारा कोर्ट चौकी इंचार्ज को बताया गया

  तो तय हुआ था कि हम शाम को एक बैठक करेंगे और अपराधियों के ना पकडे जाने पर मित्र पुलिस द्वारा जिस सहयोग की अपेक्षा समाज ने की थी उसमें अभी तक मित्र पुलिस खरी नहीं उतरी है और जबकि यह मामला बहुत ही गंभीर है दो पीड़ित व्यक्तियों में से एक पीड़ित व्यक्ति तो अभी भी आईसीयू वेंटीलेटर में है और अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है और ऐसे गंभीर मामलों में भी अगर मित्र पुलिस का सहयोग न मिले तो कहीं ना कहीं आम नागरिक का विश्वास न्याय के प्रति डगमगाता है तो हम सब चाहते हैं कि न्याय हो और दोषी व्यक्ति जल्द से जल्द से सलाखों के पीछे हो इसके लिए आज शाम हम सभी सामुदायिक केंद्र नवोदय नगर में शाम 6:00 बजे एक बैठक करेंगे और तय करेंगे कि आगे की रूपरेखा क्या होगी और हम पुलिस, शासन प्रशासन का सहयोग कैसे कर सकते हैं। यह लड़ाई सही और गलत की है और जो यह घटना घटी है वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।

अपने विचार रखने के लिए शाम को 6:00 बजे सामुदायिक केंद्र नवोदय नगर में स्थित है ,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!

नवोदय नगर सभासद ने जलभराव की स्थिति का लिया जायजा,!