ॐ शांति बिहार घटना,,,हुडदंग करने वाले तथा जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार आरोपी पुलिस ने दबोचा,!थाना सिडकुल,,!

 



स संपादक शिवाकांत पाठक,,

हमले में इस्तेमाल लाठी को भी पुलिस ने किया बरामद


थाना सिडकुल पर दिनांक- 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)//109 बीएनएस बनाम प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई, जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था। 


वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 20.06.2026 को विभिन्न सुरागों व मुखवीर खास की सूचना पर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर हमले के दौरान इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया।  अन्य फरार की तलाश जारी है।  


पकड़े गए आरोपी का विवरण  इस प्रकार है 

अभिषेक पुत्र संजय निवासी मोहल्ला जाटान कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर हाल निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।


*बरामदगी माल*

लकड़ी का डंडा 


पुलिस टीम सिडकुल-में 

1. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट

2. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान

3. हे0का0 संजय सिंह

4. हे0का0 जितेन्द्र मलिक शामिल रहे,,!

टिप्पणियाँ