एक्शन,,लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,!थाना सिडकुल,,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
( फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी )
थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था।
वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में सिडकुल पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 12.06.2026 को घटना में शामिल 01 फरार आरोपी को हिरासत में लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नाम पता आरोपित
दीपक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में,. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट, उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान,. हे0का0 संजय सिंह,, हे0का0 जितेन्द्र मलिक शामिल रहे,!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें