संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अनलिमिटेड ड्यूटी, परिवार से दूरियों को देख स्वास्थ्य बिभाग में चपरासी बने 24 सिपाही,,!राजस्थान,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, हेल्थ डिपार्टमेंट में चयनित 24 कर्मियों ने पुलिस विभाग में सिपाही के पद से इस्तीफा दे दिया है। इन्हें सीएमएचओ व बीसीएमएचओ ऑफिस, सीएचसी और पीएचसी में पोस्टिंग मिली है। चपरासी की पोस्ट पर जॉइन करने वालों में रेलवे, बीएसएफ व सीआरपीएफ छोड़कर आए कैंडिडेट भी हैं। इनका मानना है कि इस नौकरी में घर के पास तैनाती मिल सकेगी और तनाव भी कम होगा। दावा- पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा था चपरासी भर्ती में सिलेक्ट कैंडिडेट्स का दावा है कि पुलिस में ड्यूटी का समय तय नहीं है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने, वीआईपी मूवमेंट या अपराध की घटना पर 16 से 24 घंटे की ड्यूटी रहती है। नाइट ड्यूटी और त्योहारों पर छुट्टी न मिलने के कारण निजी और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर पोस्टिंग मिलने से कर्मचारियों को अपने गृह जिले या गांव के करीब रहने की सुविधा मिल जाती है। जबकि पुलिस में दूरदराज जिलों और थानों में तैनाती आम है। 7वें वेतन आयोग के मुताबिक दोनों पदों की ग्रेड पे में सिर्फ 700 रुपए का अंतर है।

सभासद दीपक नौटियाल ने सांसद त्रिवेंद्र रावत को सौंपा तीन विन्दु की समस्याओ का ज्ञापन,!नवोदय नगर,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, पर्वतीय बंधु समाज की कार्यकारणी सदस्यों के साथ  आज हमारे छेत्र के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार छेत्र के सांसद श्री त्रिवेंद्र रावत जी के साथ साथ अन्य पूर्व मुख्यमंत्री श्री कोशियारी जी और श्री हरीश रावत जी को भी रामलीला मंचन के आमंत्रण पत्र देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  सभासद के रूप में मैंने  सांसद महोदय से 3 मुख्य बिंदु पर प्रार्थना पत्र दिया ।  जिसमे  1) IMC चौक से वंदना कटारिया स्टेडियम तक रोड का चौडीकरण  2)  वार्ड 13 नवोदय नगर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य 3)  मुख्यमंत्री घोसणा  में इंटर कॉलेज को धरातल पर लाने के लिए  उक्त मांगे नवोदय नगरवासी बीते कई सालों से कर रहे है, जिसको आज सांसद जी के संज्ञान में लाया गया। सभी ने रामलीला मंचन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए सहमति प्रदान की। सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों का दिल से धन्यवाद, आभार।

स्वच्छता का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘स्वच्छता रथ’

चित्र
   ( स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत   आइटीसी मिशन सुनहरा कल एवं SBMA की पहल CDO हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना ) हरिद्वार। स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत ITC Mission Sunehra Kal एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) द्वारा तैयार किए गए स्वच्छता रथ का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, REAP परियोजना के परियोजना निदेशक कैलाश भट्ट तथा स्वजल के प्रभारी श्री चंद्रमणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  *इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा* कि स्वच्छता के क्षेत्र में ITC Mission Sunehra Kal एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत उत्कृष्ट और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं स्वच्छता के साथ-साथ जन...

एक बार उत्तराखंड के सबसे बड़े वार्ड नवोदय नगर में भी सैम्पल की प्रक्रिया अपनाई जाये,,!वार्ड नम्बर 13 नवोदय नगर,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से उत्तराखंड के सबसे अहम एवम बड़े वार्ड नम्बर 13 नवोदय नगर की जनता ने विनम्रता पूर्वक निवेदन किया है कि कई वर्षो से नवोदय नगर एवम रोशनाबाद में बिकने वाली खाद्य वस्तुओ,, जैसे दूध, पनीर, मावा,, दही, घी, तेल,, रिफाइंड, जीरा,, आटा आदि का सैम्पल लेकर जाँच की जाये ताकि बच्चों एवम आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ न हो,, क्यों कि नवोदय नगर में डेयरी के नाम से यह मिलावटी गोरखधंधा  सम्बंधित विभागों कि अनदेखी के चलते वर्षो से फल फूल रहा है,, नवोदय नगर के बुद्धि जीवी समाज सेवी सभासद दीपक नौटियाल,,, ने कहा कि समय समय पर खाद्द वस्तुओ कि जाँच बेहद जरुरी है एवम स्वास्थ्य के लिए भी अहम बात है,, वहीं रामनिवास गुर्जर समाज सेवी,, दिनेश पाण्डेय समाज सेवी का कहना है कि विभागीय अनदेखी के कारण नवोदय नगर वासी मिलावटी जहर खाने पीने के लिए मजबूर हैँ,, जबकि सी एम ओ ऑफिस भी चंद कदमो की दूरी पर है,, जनता की उम्मीदें यहां रह चुके पूर्व डी एम श्री विनय शंकर पाण्डेय जी पर...

जिन्दा बेटी की शव यात्रा और दाह संस्कार के पीछे की सच्चाई,!प्रतापगढ़ उ. प्र,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( जीवन माता पिता की देन फिर अपनी  मर्जी कैसे ) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर युवती के प्रेम विवाह से एक परिवार इतना नाराज हुआ है कि जिंदा बेटी की ही शवयात्रा निकाल दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बालिग बेटी ने कहा कि उसे और उसके पति को परेशान न किया जाए। वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती है। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?  यह अजीबोगरीब मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक गांव की युवती का दूसरी बिरादरी के युवक से प्यार करती थी। प्रेम पसंग में एक महीने पहले युवती लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो दिन पहले ही युवती को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। युवती ने थाने में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इससे नाराज परिजनों ने थाने में ही कह दिया कि उनके लिए बेटी अब मर चुकी है। गांव लौटकर परिवार ने रविवार  युवती का पुतला बनाकर प्रतीकात्मक शवयात्रा...

जो भी आप देख रहें है यह विनाश की शुरुआत है जिसे क़ोई भी रोक नहीं सकता,, हाई एलर्ट कर सकता है,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,! ( समय बहुत बलवान होता है,, समय ही ईश्वर है परमात्मा है,,)  प्रत्येक मनुष्य जो पढता देखता सुनता या अनुभव करता है उसी के अनुसार अपने सत्य का निर्माण करता है। उसका सत्य उसकी कल्पना पूर्वाग्रह धारणा और व्यक्तिगत ज्ञान के आधार पर होता है। साथ ही धर्म गुरुओं के बताये गये मार्ग भी मनुष्य के मन पर प्रभाव डालते हैँ,, लेकिन यह सच है की हर मनुष्य सत्य या ईश्वर की व्याख्या अपने विवेक ( विचार शक्ति )के अनुसार करता है,, किसी मोटर मैकेनिक से आप बात करके देखिए वह सिर्फ मैकेनिक लाइन पर बोलेगा,, मंदिर का पुजारी यदि सत्य की व्याख्या करेगा तो उसके पीछे धन का स्वार्थ होग़ा,,क्यों कि ईश्वर को वह भी नहीं जान पाया,, जिसने भी धन के लिए दौड़ लगाई वह आध्यात्मिक हो ही नहीं सकता,, ईश्वर देखने कि नहीं अपितु अनुभव करने की आवश्यकता है,, क्यों कि तुम्हे जो भी दिख रहा है वह सब कुछ ईश्वर का ही निर्माण है,,इंसान,,ज़मीन, आसमान, पेड़, पौधे, पशु, पक्षी,सूर्य, चाँद, हवा, पानी, लेकिन हम भूल गये कि जिसकी बिना मर्जी के हम सांस नहीं ले सकते,, तो फिर हमारा अस्तित्व क्या है,,? हम अपने अभिमान में अस्तित्व क...

तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा,!थाना सिडकुल,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक  ( वारदात से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य समान बरामद,) ( आरोपियों के रायपुर देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास मामले से भी जुड़े हैं तार ) ( वारदात में शामिल दो अन्य फरार वंचितों की तलाश में पुलिस की दबिश का दौर जारी ) दिनांक 24/09/2026 को पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309 (4)BNS बनाम चार अज्ञात लोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर तत्काल टीम का  गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो व वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बन्ध में वादी से जानकारी कर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछता...

तेरा गम अगर न होता तो शराब पीकर ठेके में सोइ बंदरिया,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( बंदरिया का गजब कारनामा! वाइन शॉप में घुसी और बोतल से पी शराब, फिर वहीं हो गई टल्ली ) रांची के ओरमांझी स्थित ब्लॉक चौक की एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. बताया जा रहा है कि बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की बोतल से शराब पी और इसके बाद वहीं आराम से सो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. शुक्रवार को ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. दुकान के अंदर पहुंचने के बाद उसने ऐसा कुछ किया कि वहां मौजूद लोग भी देखते रह गए. बताया जा रहा है कि बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल से शराब पी और इसके बाद टल्ली हो गई और वहीं आराम से सो गई.

इन्सानियत जाति या धर्म की मुहताज नहीं होती मस्जिद मे लोगों ने जुटाये 6 करोड़ 33 लाख,,लेकिन खबर किसी अखबार मे नहीं क्यों,?

चित्र
  ( चौकाने वाली बात तो यह है यह खबर किसी भी अखबार की सुर्खियों मे नहीं है क्यों कि इस खबर से दूर तक क़ोई फायदा पत्रकार जगत को होने वाला नहीं है,, बस यही बिडंबना है यही दुर्भाग्य है हमारे देश का,,खनन की खबरें,, अवैध शराब की खबरें तो जरूर देखते होंगे वह भी सीमित समय तक,,,) ( मदद की पहल: एम्स (AIIMS) के पास मदद मांग रही बच्ची की मां को देखकर सोशल मीडिया क्रिएटर सनी और उनके साथियों ने यह पहल शुरू की थी ) अधिकांश लोग संकट में फंसे लोगों के प्रति सहानुभूति तो रखते हैं, लेकिन मदद के लिए पहल करने वाले कुछ ही लोग होते हैं। जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खलीफा और उनके दोस्तों ने दक्षिण दिल्ली के एम्स के बाहर एक परेशान माँ को अपने रोते हुए बच्चे को गोद में लिए देखा, तो उन्होंने मदद करने का फैसला किया। परिवार की मदद करने के एक छोटे से प्रयास के रूप में जो शुरू हुआ,  बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 1 से पीड़ित है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार है जो प्रगतिशील मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बनता है। खलीफा और उसके दोस्तों ने सबसे पहले एम्स के बाहर राहगीरों से मदद मांगी। बाद में वे इस अभिय...

हमारे सब्र का इतना भी इम्तिहान न लें जिम्मेदार अधिकारी समस्या की उत्पत्ति पर विचार करें,,!लेखपाल संघ प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिडियाल,!

चित्र
आज दिनांक 23.9.2026 को उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक लेखपाल सभागार तहसील सदर देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनपद देहरादून में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जारी फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रों पर लेखपालो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही के विरोध में जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 25.9.2026 से समस्त प्रमाण पत्रों का पूर्ण बहिष्कार किये के निर्णय का प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा समर्थन किया गया। जिला अध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखंड प्रदेश की जनसंख्या का 60% हिस्सा उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में निवास करता है एवं मैदानी क्षेत्र में अत्यधिक जनसंख्या घनत्व के कारण प्रत्येक लेखपाल की आई0डी0 में प्रतिदिन 50 से 100 प्रमाण पत्र आते हैं, जिनका घर-घर जाकर (डोर टू डोर वेरीफिकेशन)सत्यापन किया जाना संभव नहीं है। आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर ही लेखपाल प्रमाण पत्र पर आख्या देने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI द्वारा दस्तावे...

आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाला पति गया जेल,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, श्रीमती भागेश्वरी नवोदय नगर समाज सेविका एक महीने पहिले मेरे पास रामधाम कलोनी से कुछ भाई और उस लड़की के मां बाप सब लोग मेरे पास आये और बताया कि हमारी बेटी को मार दिया गया और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रही है तो मै गैस प्लांट के थाने पहुंची वहां जाने के इंचार्ज जी को पूछा कि सर इनको न्याय मिलेगा की नहीं तो उन्होंने बताया कि मिलेगा फिर कुछ जांच नहीं कर रहे थे तो मैं तुरंत ssp सर से मिले  सर ने निर्देश दिये थे फिर एक दो दिन कुछ नहीं हुआ फिर मैं d.m sir से मिली उन्होंने co. को तुरंत आदेश दिया उसके बाद अब कई दिन के बाद दोषियों को पकड़ कर कल जेल भेज दिया गया बहुत बहुत धन्यवाद एस एस पी एवम डी एम . सर जी एक गरीब परिवार को न्याय मिलेगा जो वो चाहते थे ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए धन्यवाद आभार प्रकट करती हूं,,!

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा"सभी श्याम प्रेमियों को जय श्री श्याम! सचिव रामनिवास गुर्जर,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता हो रही है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार मंडल, नवोदय नगर (रजिस्टर्ड), हरिद्वार द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाया जा रहा है।बाबा की असीम कृपा से तृतीय विशाल खाटू श्याम संकीर्तन एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा और सुरमयी भजनों की अमृत वर्षा होगी। कार्यक्रम का विवरण:दिनांक (Date): 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार (आज)समय (Time): शाम 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तकस्थान (Venue): पुरानी पीठ ग्राउंड, नवोदय नगर, हरिद्वार मुख्य आकर्षण:बाबा का अलौकिक श्रृंगार एवं भव्य दरबारअखंड ज्योति एवं छप्पन भोगसुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्याम गुणगानभव्य इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा,,,

उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राण न्योछावर करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन,!नवोदय नगर वार्ड नम्बर 13हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( उत्तराखंड क्रांति दल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन ) आज का दिन हमारे उत्तराखंड के इतिहास का वो काला और भावुक पन्ना है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 2 सितंबर 1994 को मसूरी गोलीकांड में राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि!  इसी क्रम में आज श्री देव सुमन पार्क, नवोदय नगर में एकत्रित होकर राज्य आंदोलनकारियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। दीपक नौटियाल ने कहा कि  उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान दो सितंबर 1994 को मसूरी के झूलाघर में हुए गोलीकांड को याद कर मसूरीवासी आज भी सिहर उठते हैं। मसूरी की शांत वादियों के इतिहास में दो सितंबर एक ऐसे काले दिन के रूप में दर्ज है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह वही दिन है जब तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने बिना चेतावनी के अकारण ही राज्य आंदोलनकारियों पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इस गोलाबारी में मसूरी के छह आंदोलनकारी बलिदान हुए और इनके साथ में एक पुलिस अधिकारी की भी गोली लगने से मौत हो गई ...