हमारे सब्र का इतना भी इम्तिहान न लें जिम्मेदार अधिकारी समस्या की उत्पत्ति पर विचार करें,,!लेखपाल संघ प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिडियाल,!
आज दिनांक 23.9.2026 को उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक लेखपाल सभागार तहसील सदर देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनपद देहरादून में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जारी फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रों पर लेखपालो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही के विरोध में जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 25.9.2026 से समस्त प्रमाण पत्रों का पूर्ण बहिष्कार किये के निर्णय का प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा समर्थन किया गया। जिला अध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखंड प्रदेश की जनसंख्या का 60% हिस्सा उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में निवास करता है एवं मैदानी क्षेत्र में अत्यधिक जनसंख्या घनत्व के कारण प्रत्येक लेखपाल की आई0डी0 में प्रतिदिन 50 से 100 प्रमाण पत्र आते हैं, जिनका घर-घर जाकर (डोर टू डोर वेरीफिकेशन)सत्यापन किया जाना संभव नहीं है। आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर ही लेखपाल प्रमाण पत्र पर आख्या देने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI द्वारा दस्तावेजों की कूटरचना (Tempering) के आधार पर आवेदक द्वारा प्राप्त किए गए फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर लेखपालों को दोषी ठहरना उचित नहीं है। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर निर्गत फर्जी प्रमाण पत्र के संबंध में यदि लेखपालों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाती है तो उत्तराखंड लेखपाल संघ प्रदेश के संपूर्ण मैदानी क्षेत्रों में प्रमाण पत्रों का बहिष्कार करने हेतु विवश होगा। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा। वर्तमान प्रकरण में आवेदकों के साथ-साथ जो भी जन सुविधा केंद्र संचालक या अन्य जो कोई व्यक्ति या गिरोह सम्मिलित हो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए ना कि लेखपालों के विरुद्ध जो की अपने दैनिक कार्यों का संपादन अत्यधिक कार्य दबाव होने एवं दो दो क्षेत्र का कार्यभार होने के बावजूद भी संपादित कर रहे हैं। इन्होंने मीडिया बंधुओ से भी प्रकरण की संपूर्ण जानकारी करने के उपरांत तथ्यात्मक खबर छापने हेतु निवेदन किया। कई समाचार पत्रों द्वारा प्रकरण में संपूर्ण दोष लेखपालों का होना प्रकाशित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं प्रकरण की तथ्यात्मक जानकारी हासिल कर खबर प्रकाशित करने की अपील की गई।
उक्त बैठक में निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे
प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल, प्रदेश महामंत्री श्री मेजर सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री श्री रविंद्र दत्त सेमवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त श्री हुकुमचंद पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त श्री सगत सिंह सैनी, श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री आनंद सिंह रावत, श्री मनोज मिश्रा, श्री भोला सिंह, श्री सुनील चौधरी, श्री रिजवान हसन,
जनपद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष श्री सुंदर सिंह तोमर, जनपद उधम सिंह नगर की जिलामंत्री श्रीमती इंदु भट्ट, जनपद देहरादून के जिला अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें