हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा"सभी श्याम प्रेमियों को जय श्री श्याम! सचिव रामनिवास गुर्जर,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता हो रही है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार मंडल, नवोदय नगर (रजिस्टर्ड), हरिद्वार द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाया जा रहा है।बाबा की असीम कृपा से तृतीय विशाल खाटू श्याम संकीर्तन एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा और सुरमयी भजनों की अमृत वर्षा होगी। कार्यक्रम का विवरण:दिनांक (Date): 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार (आज)समय (Time): शाम 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तकस्थान (Venue): पुरानी पीठ ग्राउंड, नवोदय नगर, हरिद्वार मुख्य आकर्षण:बाबा का अलौकिक श्रृंगार एवं भव्य दरबारअखंड ज्योति एवं छप्पन भोगसुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्याम गुणगानभव्य इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा,,,


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें