एक बार उत्तराखंड के सबसे बड़े वार्ड नवोदय नगर में भी सैम्पल की प्रक्रिया अपनाई जाये,,!वार्ड नम्बर 13 नवोदय नगर,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,
खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से उत्तराखंड के सबसे अहम एवम बड़े वार्ड नम्बर 13 नवोदय नगर की जनता ने विनम्रता पूर्वक निवेदन किया है कि कई वर्षो से नवोदय नगर एवम रोशनाबाद में बिकने वाली खाद्य वस्तुओ,, जैसे दूध, पनीर, मावा,, दही, घी, तेल,, रिफाइंड, जीरा,, आटा आदि का सैम्पल लेकर जाँच की जाये ताकि बच्चों एवम आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ न हो,, क्यों कि नवोदय नगर में डेयरी के नाम से यह मिलावटी गोरखधंधा सम्बंधित विभागों कि अनदेखी के चलते वर्षो से फल फूल रहा है,, नवोदय नगर के बुद्धि जीवी समाज सेवी सभासद दीपक नौटियाल,,, ने कहा कि समय समय पर खाद्द वस्तुओ कि जाँच बेहद जरुरी है एवम स्वास्थ्य के लिए भी अहम बात है,, वहीं रामनिवास गुर्जर समाज सेवी,, दिनेश पाण्डेय समाज सेवी का कहना है कि विभागीय अनदेखी के कारण नवोदय नगर वासी मिलावटी जहर खाने पीने के लिए मजबूर हैँ,, जबकि सी एम ओ ऑफिस भी चंद कदमो की दूरी पर है,, जनता की उम्मीदें यहां रह चुके पूर्व डी एम श्री विनय शंकर पाण्डेय जी पर टिकी हैँ,,!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें