तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा,!थाना सिडकुल,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक 




( वारदात से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य समान बरामद,)


( आरोपियों के रायपुर देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास मामले से भी जुड़े हैं तार )


( वारदात में शामिल दो अन्य फरार वंचितों की तलाश में पुलिस की दबिश का दौर जारी )


दिनांक 24/09/2026 को पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309 (4)BNS बनाम चार अज्ञात लोग पंजीकृत किया गया।


घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर तत्काल टीम का  गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो व वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बन्ध में वादी से जानकारी कर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। 


पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान आज पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दीपक व आकाश उर्फ पहाड़ी को नवोदय स्कूल के सामने लगने वाली पीठ मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो दीपक ने बताया कि दिनाँक 23.09.2026 को थाना रायपुर देहरादून में एक महिला के अपहरण का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी के डर से छुपाते छुपाते वह और साथी कार से हरिद्वार आ गए। दिनांक 24/09/2026 को एक साथी अपने घर चला गया। उस दिन दीपक व अन्य तीन युवकों ने पेंटागन मॉल के पीछे नदी के पास में शराब पी।  इसके बाद पैसों की कमी के चलते इन्होंने नदी के किनारे कार खड़ी करके कच्चे रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तमंचे के बल पर पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व  पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए।


पकड़े गए आरोपियों ने ये भी बताया कि उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने गए हैं जो अब तक वापस नहीं लौटे। फरार वांछित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जा रहा है।



गिरफ्तार आरोपित-

1-दीपक पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष ।

2-आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी मकान नंबर 1028 विष्णु लोक कॉलोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष।


पुलिस टीम-में 

1- थानाध्यक्ष अजय शाह 

2- व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट       

3- उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा                     

4- उ.नि. अनिल बिष्ट                      

5- हे.कां. संजय                           

6- कां. मनीष कुमार शामिल रहें,,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!