तेरा गम अगर न होता तो शराब पीकर ठेके में सोइ बंदरिया,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,
( बंदरिया का गजब कारनामा! वाइन शॉप में घुसी और बोतल से पी शराब, फिर वहीं हो गई टल्ली )
रांची के ओरमांझी स्थित ब्लॉक चौक की एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. बताया जा रहा है कि बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की बोतल से शराब पी और इसके बाद वहीं आराम से सो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. शुक्रवार को ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. दुकान के अंदर पहुंचने के बाद उसने ऐसा कुछ किया कि वहां मौजूद लोग भी देखते रह गए. बताया जा रहा है कि बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल से शराब पी और इसके बाद टल्ली हो गई और वहीं आराम से सो गई.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें