जिन्दा बेटी की शव यात्रा और दाह संस्कार के पीछे की सच्चाई,!प्रतापगढ़ उ. प्र,,!

 



स संपादक शिवाकांत पाठक,


( जीवन माता पिता की देन फिर अपनी  मर्जी कैसे )


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर युवती के प्रेम विवाह से एक परिवार इतना नाराज हुआ है कि जिंदा बेटी की ही शवयात्रा निकाल दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बालिग बेटी ने कहा कि उसे और उसके पति को परेशान न किया जाए। वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती है। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? 


यह अजीबोगरीब मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक गांव की युवती का दूसरी बिरादरी के युवक से प्यार करती थी। प्रेम पसंग में एक महीने पहले युवती लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो दिन पहले ही युवती को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया।



युवती ने थाने में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इससे नाराज परिजनों ने थाने में ही कह दिया कि उनके लिए बेटी अब मर चुकी है। गांव लौटकर परिवार ने रविवार  युवती का पुतला बनाकर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और दाह संस्कार कर दिया। अब परिवार तेरहवीं की तैयारी कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!