ईमानदारी अभी जिन्दा है साहब,, हरिद्वार,!
मेरा नाम कृष्णवीर सिंह है आज दिनांक 07/05/2026 समय लगभग शाम के 5:00 बजे के आस पास की बात है हम पुल जटवाड़ा से सुभाषनगर के लिए एक बैट्री रिक्शे मैं बैठे बैट्री रिक्शे मैं बैठकर आ रहे थे तो हमारे सीट के बगल मैं एक 40 वीं वाहिनी पुलिस कर्मी महिला व अन्य यात्री भी बैठे थे हम दीक्षा पब्लिक स्कूल के सामने उतर गए मेरी भूल से हमारा छोटा सा साइडर बैग बैट्री रिक्शे मैं ही रह गया और हम घर चले आए मुझे अचानक घर आके याद आया कि हमारा बैग बैट्री रिक्शे मैं ही छूट गया है जिसमें १४०० रुपए थे और मोबाइल चार्जर बगैरा थे और एक चेक बुक भी थी हम बहुत ही परेशान होकर तुरंत अपनी बाइक उठाकर बैट्री चालक को ढूंढने के लिए निकल गए तो उसी दौरान लगभग 20 मिनट के अंदर बैट्री चालक मिल जाता है तो उनसे हमने पूछा कि भैया हमारा बैग आपके रिक्शे मैं रह गया हैं तो उन्होंने बताया कि हा आपका बैग 40 वीं वाहिनी पुलिस कर्मी महिला जी को मिला था उन्होंने बैठे यात्रियों से भी पूछा कि ये बैग आप लोगों का तो नहीं है यात्रियों ने कहा कि मेरा नहीं हैं जो व्यक्ति अभी उतरा है ये बैग उसी का लग रहा है तो उसी समय 40 वीं वाहिनी पुलिस कर्मी महिला जी जिनका नाम मिस पिंकी यादव था उन्होंने बो बैग अपने कब्जे मैं करके 40 वीं वाहिनी पी ए सी गेट नं 3 पर जमा कर दिया
गेट नं 3 पर मौजूद पुलिस कर्मी मिस्टर अमित सैनी जी सुधीर बडोला जी व महेश कुमार जी को बताया कि ये साइडर बैग बैट्री रिक्शे मैं बैठे एक यात्री का है बो व्यक्ति इस बैग को बैट्री रिक्शे मैं भूल गया है उसी समय मैं कृष्णवीर सिंह बैट्री रिक्शे के चालक को ढूंढकर उनसे पूछा तो उन्होंने मुझसे मुझसे कहा कि आपका बैग 40वीं वाहिनी पी ए सी गेट नं 3 पर पुलिस कर्मी मिस पिंकी यादव जी ने जमा करा दिया है आप जाओ बहा पर आपका बैग रुरक्षित मिलेगा उसी समय हम बहा पर पहुंचे तो गेट पर खड़े पुलिस कर्मी जी ने मुझसे कहा कि ये बैग आप का है है मैने कहा जी हमारा है उन्होंने मुझसे बैग के बारे में सही इनफॉर्मेशन ली और मौके पर पुलिस कर्मी मिस पिंकी यादव जी को बुलाया और उनसे पूछा कि ये वहीं व्यक्ति हैं जिनका बैग बैट्री रिक्शे मैं रह गया था उन्होंने कहा जी है ये वहीं लड़का हैं उसी समय बहा पर मौजूद पुलिस कर्मी मिस्टर अमित सैनी जी सुधीर बडोला जी महेश कुमार जी और मिस पिंकी यादव जी ने मुझे मेरा बैग सही सलामत वापस किया
हम अपने देश के पुलिस कर्मियों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि इतनी ईमानदारी व चेष्टा के साथ हम सब पब्लिक की देख रेख करते है हमारे दिल से एक सेल्यूट है अपने इन पुलिस कर्मियों के लिए जय हिंद जय भारत जय 40वीं वाहिनी पी ए सी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें