नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा प्रदेश के लोकप्रिय एवं युवा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से की शिष्टाचार भेंट,,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,!


  राजीव शर्मा द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड विजय हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई।

इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल प्रतिनिधिमंडल को लेकर राज्यसभा सांसद Naresh Bansal के साथ औद्योगिक इकाइयों में हो रही वर्तमान परिस्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास, निवेश एवं औद्योगिक विस्तार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जाना अत्यंत सराहनीय है, जिससे उद्योगों का विश्वास मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र शर्मा (डी.जी.एम.-एच.आर., C&S Electric Ltd.), रोहित भाटिया (OM Biotech), मनोज पुंडीर (Shree Raksha Industries)भोला सिंह (Jynity), सुनील चौधरी (SSE), आदि उपस्थित रहे।

यह भेंट औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दृष्टि से अत्यंत सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!