घोर कलियुग,कानून का भय समाप्त,,,बहराइच में रिश्तों का कत्ल,,,,सौतेले भाइयों ने बहन को जिंदा जलाया, वारदात CCTV में कैद,!





स संपादक शिवाकांत पाठक,,

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सौतेले भाइयों पर अपनी ही बहन को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। मामला दरगाह थाना क्षेत्र का है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि सौतेले भाइयों ने मिलकर अपनी बहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की पूरी तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!