शाबास दीपक,, 👍मानवीयता की अलख जगाने हेतु शत शत नमन,!पौड़ी! स संपादक शिवाकांत पाठक,,

 



भारतीय दर्शन,,,अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम|

उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्||

“यह मेरा है, वह दूसरे का है”—ऐसी संकीर्ण सोच वाले लोग ही होते हैं। महान लोग पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखते हैं।

ऐसा ही कुछ कर दिखाया दीपक ने यथो नाम:तथो गुण: जैसा नाम वैसा क़ाम भी,, बात कलियुग की है इस लिए चौकाने वाली है,, क्यों कि इस युग मे स्वार्थ सिद्ध के लिए लोग अपना जमीर, सिद्धांत, वायदे,, सब कुछ बदलने के लिए तैयार हैं,, हर व्यक्ति कितने मुखौटे लगा कर घूम रहा है शायद दस सिरों वाला रावण भी आज होता तो घबरा गया होता,, ईमानदारी,, मानवता, भाईचारा,, राष्ट्र प्रेम,न्याय, कानून,, आदि जैसे अब केवल जुबानी बातें रह गई हैं, ऐसे में दीपक ने यह सन्देश दिया कि यह भारत रूपी बाग की फुलवारी में विभिन्न किस्म के पुष्प खिलते हैं उनकी हिफाजत करने का काम और फ़र्ज हर भारत वासी का है,, जिस तरह से एक गाड़ी में तमाम पुर्जे होते है और एक छोटा सा नट वोल्ट भी अपनी अहम भूमिका निभाता है ठीक  उसी तरह हमारे देश की बगिया मे भी हर पुष्प अपनी अहम भूमिका निभाता है,,


 उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में बाबा नाम से चल रही एक कपड़ों की दुकान और जिम संचालक कश्यप द्वारा खुद को मोहम्मद दीपक बताने को लेकर पैदा हुआ विवाद आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया है. बजरंग दल के विरोध के बीच उत्पन्न तनाव को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात पर काबू पा लिया है. कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि आपसी संवाद के बाद सहमति बन गई है. दुकान का नाम बाबा ही रहेगा और इसे लेकर बजरंग दल कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!