थम नहीं रहा मौतो का सिलसिला,,अब प्रीति रावत की हत्या!ऋषिकेश । ,

 



स संपादक शिवाकांत पाठक,,


( कानून बेअसर, ख़त्म हुआ खाकी का डर,, महिलाओ की सुरक्षा को लेकर खतरनाक प्रदेश बनता जा रहा है उत्तराखंड ,)

वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दोनों ने अपने पति और पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके अलावा 35 लाख की जमीन बेची थी। जब घर नहीं मिला तो युवक ने एम्स कर्मी प्रीति के सीने में गोली मार दी।



वारदात से पहले युवक ने महिला के पिता को फोन किया था और कहा- ‘तुम्हारी बेटी मेरी बात नहीं मान रही है, उसे समझा लो, नहीं तो ठीक नहीं होगा’। पिता ने बताया कि युवक मेरी बेटी पर अनावश्यक रूप से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि मेरी बेटी उससे शादी नहीं करना चाहती थी।


घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने देर शाम गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद वे घटनास्थल की ओर दौड़े। कमरे के अंदर महिला फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।


घायल महिला को एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना शिवाजी नगर क्षेत्र की गली नंबर-16 है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय प्रीति रावत के रूप में हुई है, जो एम्स में आउटसोर्सिंग के तौर पर अटेंडेंट का काम करती थी। वह मूल रूप से यमकेश्वर क्षेत्र रहने वाली बताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!