ग्राउंड जीरो पर जवानों की कसरत हुई सफल, अपहृत बच्ची सकुशल बरामद

 


स,संपादक शिवाकांत पाठक 



एसएसपी नवनीत सिंह स्वयं पूरे मामले पर रखे हुए थे नजर



रात के अंधेरे में बच्ची हुई थी चोरी, अस्पष्ट साया है शक के दायरे में



पुलिस टीमों की लगातार सक्रियता देख कथित चोर बच्चे को छोड़ने पर हुआ मजबूर

 


चोरी के 04 घंटे के भीतर बच्ची को ऋषिकुल चौक से किया गया सकुशल बरामद*पहरणकर्ता की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें हैं एक्टिव*l


बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से एक दो साल की बच्ची चोरी मामले में तत्काल प्रभावी धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए हरिद्वार पुलिस ने मात्र 04 घंटों के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है।


घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अलग-अलग नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस, A.H.T.U. व C.I.U. हरिद्वार की 05 संयुक्त टीमें गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही जनपद संवेदनशील स्थान ,बॉर्डर, बस अड्ड़े व रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को टटोलने के लिए एलर्ट जारी करते हुए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई।


मैन्युअल पुलिसिंग एवं डिजिटल सबूत के माध्यम से पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद चुरायी गयी बच्ची ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में मिली। अब तक जुटाए गए सबूतों को जोड़कर पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी हुई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!