पर्वतीय बंधु समाज की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण,!
संपादक शिवाकांत पाठक,,
कल हमारे पर्वतीय बंधु समाज के सभी नव निर्वाचित सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ...आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई.…....जिसके लिए सभी संरक्षयकों,बुर्जुगों,सभी बड़ों का दिल की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद....!आप सभी ने हम सभी को अपने संस्कारों से जोड़ के रखा और इस चुनाव के माध्यम से ये बताया और दिखाया कि एकता मै शक्ति होती है और हमें अपने संस्कारों का पालन करते हुए, घर परिवार समाज के साथ-साथ सभी समाज सभी वर्गों के लोगों को भी साथ लेकर अपना नाम रोशन करना है सबका भलाई के बारे में सोचना है,सभी का सम्मान करना है,और समाज के बीच मैं रहकर कई नए आयाम स्थापित करने हैं! मै अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस करता हूं मैं गांव घर से दूर होने के बाद भी अपने अभिभावकों के बीच मैं हूं जिनका संरक्षण मुझे हमेशा मिलता रहा है और हमेशा मिलता रहेगा!जिसके लिए मै"भगवान जी"का हमेशा शुक्रिया अदा करूंगा कि आप अपनी कृपा एवं आशीर्वाद हम सभी पर बनाए रखना!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें