सीएम की सख्ती पर चल रहा अभियान, उत्तराखंड में डंपर ने ले ली एक और जान,,!उत्तराखंड,!
सितारगंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,,,
युवक अमर सिंह की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल
मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद डंपरों पर अंकुश नहीं
सितारगंज । डंपरों से लगातार हुई मौतों के बाद जागरण के अभियान पर मुख्यमंत्री सख्त हुए तो प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन कार्रवाई भी दिखावे की साबित हुई है। सितारगंज में मौत के डंपर ने बाइक सवार दो और युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बड़े भाई की शादी की परिवार तैयारियों में लगा था।
गांव मैदना, न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी अमर सिंह (23) पुत्र रामचंद्र अपने चचेरे भाई गौतम सिंह (14) के साथ बाइक से मंडी, हल्द्वानी गया था। बुधवार को वापस लौटते समय गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें