रिहाएसी बस्ती रोशनाबाद से प्राईवेट कम्पनी (मिलटन प्रा.लि.) को तत्काल हटाए जिला प्रशासन,,!

 


 


( किसी भी समय भीषण हादसे की आशंका )





 वर्तमान    उपप्रधान   ग्राम पंचायत सलेमपुर,,रजनीश कटारिया ने जिलाधिकारी हरिद्वार को एक लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया, कि  गांव  रोशनाबाद के मुख्य मार्ग पर एक प्राईवेट कम्पनी (मिलटन प्रा.लि.) निर्माणाधीन   है,  उक्त कम्पनी के कारण आये दिन राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है, क्योकि उक्त कम्पनी के एक तरफ सरकारी स्कूल है, तथा एक दिन स्टेडियम है, जिस कारण मौके पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, तथा स्कूल के बच्चो के साथ भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है, तथा उक्त मार्ग पर ही साप्ताहिक पीठ भी लगायी जाती है, तथा उक्त मार्ग से लगभग 50 गांव के आने जाने की व्यवस्था होती है। उक्त कम्पनी गांव के एकदम मुख्य मार्ग पर नियम विरूद्ध जाकर बना दी गयी है, जो कि पूर्णतः अवैध है, जबकि रिहाएसी बस्ती मे औद्योगिक इकाई गैर कानूनी और नियम विरुद्ध है,, भविष्य मे कम्पनी मे यदि क़ोई विस्फोट या आगजनी होती है तो भारत के भविष्य कहलाने वाले तमाम निरपराध छात्रों की जान जोखिम मे पड़ने की आशंका को नाकारा नहीं जा सकता,



 इसलिए  उक्त कम्पनी प्रबन्धन के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए उक्त कम्पनी को बंद किये जाने के आदेश सम्बन्धित अधिकारी को पारित करने की कृपा करे। तथा  तत्काल प्रभाव से उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के आदेश थाना सिडकुल को पारित करने   करे। ताकि की भविष्य मे होने वाले खतरे से बचा जा सके,,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!