नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ एस एस पी हरिद्वार से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन,,
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
( एस एस पी हरिद्वार ने ज्ञापन में दर्शाई मांगो पर अमल करने हेतु दिया आस्वासन,)
जनपद हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार की तैनाती पर नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज ने संस्था की ओर से ढेरों शुभकामनाए व स्वागत करते हुए उल्लेखित किया गया कि निश्चित रूप से देवभुमि हरिद्वार में आपकी तैनाती पुलिस व्यवस्था व शान्ति व्यवस्था को एक नई दिशा देगी जिससे जिले में व्यवस्थाए अपने सर्वोच्च स्थान पर होगी। हमेशा की तरह नवीन अधिकारी जिले में नई अपेक्षाओं और बदलाव के साथ आगमन करता है व जनता के सहयोग से रूल ऑफ लॉ का आयाम स्थापित करता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष जनहित में निम्न बिन्दुओं पर आधारित मांग पत्र सौपा गया,,
जिले में व्यापक रूप से बढ़ रहे बाल श्रम और मिक्षावृत्ति और नशे पर कठोर रोक लगाकर स्थानीय चौकी प्रभारियों को इसे रोकने के लिए आवश्यक रूप से जिम्मेदार बनाया जावें।
न्यायालय समय के दौरान आने जाने वाले अधिवक्ताओं को किसी भी मुवमेन्ट के दौरान न रोका जावें और चैकिंग के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए।
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार में स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ में आम जनता के शिकायती प्रार्थना पत्र की प्राप्ती आवश्यक रूप से बनाई जाए और प्रत्येक व्यक्ति को शिकायती पत्र की पावती देने से मना न किया जावें।
. शहर में अशिक्षित व बुजुर्गों के साथ होने वाले साईबर अपराधों को रोकने के लिए व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जावें
असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली भ्रामक व भड़काउ पोस्ट आदि पर नजर रखते हुए ऐसे जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावें।
प्रत्येक थाना व चौकी स्तर पर रात्री में गस्त बढाई जावें तथा आवश्यक की जावे तथा शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनी में सड़क पर हर समय खडे होने वाले वाहनों तथा गलीयों में खड़ी होने वाले वाहनो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही आवश्यक की जावे, जिससे की आपात स्थिति में आवागमन सुलभ हो सके।
सम्बन्धित थानों में पीडितों के मुकदमें हर स्थिति में दर्ज किए जाए व कार्यवाही न ह को जिम्मेदार बनाया जायें तथा आवश्यक होने पर कार्यवाही की जावें। न होने की स्थिति में सम्बन्धित थाना प्रभारी / कोतवाली प्रभारी
प्रत्येक माह में कम से कम एक बार पुलिस जनता चौपाल का आयोजन सार्वजनिक स्थान पर किया जावें।
जनता द्वारा डालय 112 पर कॉल करने के पश्चात लोकेशन ट्रैक कर तत्काल पुलिस सहायता अविलम्ब उपलब्ध कराई जायें।
मान्य न्यायालय द्वारा थानों से तलब की जाने वाली, रिपोर्ट / आख्या एवं साईबर काईम रिपोर्ट आदि पर अनावश्यक विलम्ब न किये जाने के निर्देश पारित किए जावे तथ्था पीडितों के सम्बन्ध में फिज किए गए खाते जिनमें उनकी रकम जमा है जिसमें उनकों मिलने में कई माह का समय लगता है उसपर लगाम लगाई जावे तथा आवश्यक दिशा निर्देश अविलम्ब करने के दिए जावें।
नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपेक्षा कि है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्ञापन में दर्शाई गई मांगो पर अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।टीम में स संपादक शिवाकांत पाठक,,हिमांशु एडवोकेट,, स्वाती एडवोकेट,,गोविन्द सिंह बिस्ट, एडवोकेट आयुष शर्मा, देवांश वालिया,, आदि उपस्थिति रहे,!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें