गोदरेज अलमीरा की चाबी बनाने का कारीगर, सोने-चांदी की ज्वैलरी पर हाथ साफ,!कोतवाली रानीपुर,!

 




स  संपादक शिवाकांत पाठक,,



सबूतों का पीछा करते हुए एमपी पहुंची हरिद्वार पुलिस, एक आरोपी दबोचा 

शिवालिक नगर स्थित घर में अलमारी की चाबी बनाने का झांसा देकर घुसे थे आरोपीति   कारीगर के कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद, अन्य आरोपी की तलाश जारी


दिनांक 09.02.2026 को कोतवाली रानीपुर पर वादी संदीप धीमान पुत्र स्व0 राधेश्याम धीमान नि0 Q-64 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि दोपहर के समय घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी द्वारा घर की आलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियो को घर पर बुलाया गया था, जिनके द्वारा गोदरेज की आलमारी की चाबी बनाने का बहाना बनाकर आलमारी में रखे गये सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गये। शिकायत पर तत्काल कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।    

                  

उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित कोतवाली रानीपुर व सी0आई0यू0 हरिद्वार की संयुक्त टीम ने विभिन्न सबूतों एवं तथ्यों का अध्ययन करते हुये सम्भावित स्थानो पर आरोपियो की काफी तलाश की गयी तथा लगातार प्रयासों के उपरांत दिनांक 20.02.2026 को एक आरोपी गोविन्द छाबडा को उसके धार मध्यप्रदेश स्थित घर से दबोचकर उसके कब्जे से एक पीली धातू की अंगूठी बरामद की। 

                        

पकड़े गए आरोपी गोविन्द छाबडा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था। शिवालिक नगर स्थित घर से चाबी बनाने का बहाने अलमारी से ज्वैलरी चोरी करने के बाद दोनों अपने घर मध्य प्रदेश चले गये। गोविंद ने ये भी बताया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण साले के पास हैं।

          

पुलिस टीम ने जब गोविंद के साले के घर पर दबिश दी तो  छापेमारी की आहट सुन वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित कहीं फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है । मुकदमे में धारा 317(2), 332(ग), 334(1), 3(5) BNS की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  


पकड़ा गया आरोपी-

 1- गोविन्द छाबडा पुत्र दलबीर छाबडी निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश उम्र- 25 वर्ष


बरामदगी-

1-एक पीली धातु की अंगूठी 


पुलिस टीम रानीपुर-

 1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा 

 2. उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट) 

 3. कानि0 दीप गौड

 4. कानि0 गम्भीर तोमर

 5. कानि0 सुमन डोबाल

 

सीआईयू टीम-

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)

2- का0 वसीम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!