देहरादून में ताबड़तोड़ बढ़ा क्रांइम तो गिरी ट्रांसफर की बिजली एस एस पी नवीन सिंह आये धरम नगरी,!देहरादून,,!संपादक शिवाकांत पाठक,,!

 



उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. खास बात यह है कि इस सूची में देहरादून और हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी शामिल हैं.



लिस्ट में सबसे मुख्य नाम अजय सिंह का है जो वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है. अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) सौंपा गया है. माना जा रहा है कि बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को बदला गया है. अजय सिंह के स्थान पर अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून कप्तान की भूमिका निभाएंगे. डोबाल फिलहाल हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं. वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे. नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!