हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकास भवन, हरिद्वार में *‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ (ECCE)* कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक श्री बंशीलाल राणा ने किया। यह पहल आईटीसी लिमिटेड, महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच 10 जुलाई को हुए MoU के तहत् की गई है। MoU के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके समग्र विकास की दिशा में कार्य करने की पहल की गई है।
इस अवसर पर डीपीओ श्री अविनाश भदौरिया श्रीमती सुलेखा सहगल सहित विभागीय बाल विकास परियोजना अधिकारी,सुपरवाइजर आंगनवाडियां उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य *0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास के साथ-साथ उनकी स्कूल-पूर्व शिक्षा को मजबूत करना* है। ECCE के अंतर्गत बच्चों को विद्यालय जाने से पहले सीखने के आवश्यक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे स्कूल के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
इस पहल के तहतू *आंगनवाड़ी केंद्रों को एक सशक्त आंगनवाड़ी के रूप में विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के साथ खेलने, सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के अवसर मिलें। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेल-खेल में सीखने, कहानी सुनने, कविताएं एवं गीत गाने, चित्रों और खिलौनों के माध्यम से सीखने तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अवसर दिए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की **भाषा एवं संचार क्षमता, सोचने-समझने की क्षमता, रचनात्मकता, सामाजिक-भावनात्मक विकास तथा शारीरिक एवं मोटर कौशल** को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।
बच्चों की उम्र और विकास के स्तर के अनुसार उन्हें ऐसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिनसे उनमें रंगों, आकारों, गिनती, पहचान, सुनने-बोलने, प्रश्न पूछने और अपनी बात व्यक्त करने जैसी प्रारंभिक क्षमताओं का विकास हो। इस प्रकार आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण और देखभाल का स्थान न होकर बच्चों के सीखने, खेलने और समग्र विकास का आनंदपूर्ण केंद्र बनेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मियों की क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि वे बच्चों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर पोषण, देखभाल और स्कूल-पूर्व शिक्षा प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम में आईटीसी लिमिटेड की ओर से श्री अनंत महेश्वरी, श्री पामिश कुमार, श्री सचिन एवं श्री उज्जवल सहित पूरी टीम उपस्थित रही। वहीं IGD संस्था से श्री गुलाम, मासी एवं उनकी टीम तथा प्रथम संस्था से श्रीमती अशलेषा, श्रीमती शिखा कुलदीप प्रजापति, अतुल तिवारी सहित पूरी प्रथम , आईसीडी एवं आईटीसी पार्टनर्स टीम ने सहभागिता की।
‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ पहल के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सीखने और विकास को एक साथ जोड़ते हुए उनके जीवन के शुरुआती वर्षों को मजबूत बनाने तथा उन्हें विद्यालय के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें