संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संवेदन शीलता का अनूठा उदाहरण,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार जनपद के अतर्गत मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की गई।

चित्र
         संपादक शिवाकांत पाठक, आई ए एस मयूर दीक्षित अपनी अनोखी कार्यशैली के लिए जाने जाते है औचक निरिक्षण हो या फिर विकास कार्यों मे सिथिलता या फिर क़ाम या ड्यूटी मे लापरवाही उन्हें कतई वर्दास्त नहीं,, त्वरित निर्णय लेने की कला मे पारांगत  श्री दीक्षित पलक झपकते कहाँ पहुंच जाये इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है,, एक बार ये साईकिल से ऑफिस पहुंच गये इन्हे देख सभी हैरान रह गये,, इस समय महामहिम राष्ट्र पति के आगमन को लेकर व्यवस्था का जायजा लेने मे जिलाधिकारी पूरी तरह से सतर्क है,,     जिलाधिकारी ने बैठक में विद्युत विभाग और वन विभाग के समन्वय के साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे कि विद्युत से  हाथियों को कैसे बचाया जा सके।       बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद में जहां भी हाथियों का कॉरिडोर है उन्हें करेंट से किस तरह बचाए और विद्युत विभाग द्वारा कई स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन मानकों के विपरीत काफी नीचे है जिस कारण हाथियों की म...

रोशनाबाद ग्राम विकास समिति द्वारा रोशनाबाद में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर, ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी,

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सौजन्य और द ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम विकास समिति रोशनाबाद की ओर से रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल की चिकित्सा टीम ने लगभग 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की, जबकि करीब 45 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को नेत्र देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव अक्षय पाल और समाजसेवी अभय पाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अंकित पाल, कल्लू पाल, दीपक पाल और सुमित पाल समेत कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। अध्यक्ष राहुल पाल ने कहा कि “ग्राम विकास समिति का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज में जागरूकता की अलख जगाना है। समिति आगे भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।” समाजसेवी अभय पाल ने कहा, “रक्तदान...

क्या आप जानते हैँ आई ए एस मयूर दीक्षित की दृढ इक्षा शक्ति के बारे में,,??

चित्र
 संपादक शिवाकांत पाठक,, यह बात तो आप जानते ही होंगे कि भारत देश की व्यवस्था को सुचारु रूप देने मे आई ए एस अधिकारी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही सैकड़ो अधिकारियो में चंद अधिकारी आम जनमानस के हृदय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाबी हांसिल करते हैँ,, उन्ही मे से एक अकल्पनीय कार्यशैली के धनी,, त्वरित निर्णय लेने की कला से पारांगत  आई ए एस मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार कब किस समय कहाँ पर पहुंच जाये यह बात उनका स्टॉफ तो क्या ड्राइवर भी नहीं जान पाता,,  औचक निरीक्षण कर अपनी कार्य क्षमता से गलत कार्य करने वालों की दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले डी एम हरिद्वार दिखने में जितने भोले हैँ उससे ज्यादा कड़े निर्णय भी लेने के लिए अब जाने जाते हैँ,, अभी तक धरम नगरी मे आये जिलाधिकारियो अलग कार्यशैली का जीता जागता उदाहरण यह है की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित उनसे मिलने आये समस्या ग्रस्त लोंगो से तब तक मिलते हैं जब तक क़ोई भी आगंतुक शेष न रहे,,इंसान के कार्य ही प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होते है, इसलिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित अपनी निरभिमानता के चलते आम जन मानस के चहेते बन चुके हैं, ...

मामला पुराना है लेकिन ज़मीन को लेकर बद नियति रखने वालों को नसीहत,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( एग्रीमेंट करने के बद नहीं दी ज़मीन तो गये जेल,) जमीन का सौदा तय कर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये लिए, इकरारनामा करने के बाद जमीन दूसरे को बेच दी। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर पुलिस के अनुसार, शिवकुमार निवासी ग्राम सीतापुर ने शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल 2018 को एक जमीन का सौदा उसने और उसके साथी जय प्रकाश ने सतेंद्र कुमार, पदम सिंह निवासीगण ग्राम नूरपुर पंजनहेडी के साथ किया था। इकरारनामा के दौरान बयाना के तौर पर 10.21 लाख की रकम दोनों को दी थी। बाकी रकम संपत्ति नाम कराने के बाद देना तय किया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर इकरारनामा को नहीं मानते हुए संपत्ति को किशनपुर निवासी एक व्यक्ति को 22 मई 2020 को बेच दी।

आठ महीने के अंदर एक ही भूमि को दोबारा बेचा, जमीन धोखाधड़ी में आरोपी को तीन साल की सजा,,!

चित्र
    ज़मीनो को लेकर फर्जी वाड़े के तमाम मामले सामने आते रहते हैँ,, जिसमें कि न्याय की देवी की आँखो मे बँधी  काली पट्टी का फायदा उठा कर कुछ हरिद्वार के लोंगो ने भी फर्जी वाड़े का ऐसा खेल खेला है जो जाँच का मुद्दा है,, ज़मीन की रजिस्ट्री या एग्रीमेंट करने के बाद उसे कैंसिल कराने मे प्रतिवादी तक जानकारी न पहुंचाने का षड्यंत्र रच एक्स पार्टी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ हुआ है,, जिसमें क्रेता का कहना है कि उसे सुना ही नहीं गया,  एक व्यक्ति को जमीन के फर्जीवाड़े में दोषी पाया। उसने एक ही जमीन को आठ महीने में दो बार बेच दिया था। अदालत ने उसे तीन साल की जेल और जुर्माना लगाया। शिकायतकर्ता रितेश खत्री ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद यह मामला सामने आया। आरोपी पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप थे लेकिन उसे फर्जी दस्तावेज के आरोप से मुक्त कर दिया गया,, प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सैय्यद गुफरान की अदालत ने जमीन फर्जीवाड़े के आरोपित को दोषी पाते हुए उसे तीन साल कारावास और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है...

यह त्यौहार नरक चौदस व नर्क चतुर्दशी के नाम से भी प्रसिद्ध है।सचिन त्यागी,,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, एक भेंट के दौरान सचिन त्यागी त्यागी ऐसोसिएट्स के प्रमुख पदाधिकारी,, समाजसेवी होने के साथ ही अपने विवेक से तमाम अनसुलझे कार्यों का निराकरण करने की क्षमता रखने वाले,, श्री त्यागी ने नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 टिहरी विस्थापित की जनता को हृदय से शुभकामनायें प्रदान की,, साथ ही कहा कि,मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन प्रातःकाल तेल लगाकर अपामार्ग (चिचड़ी) की पत्तियाँ जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है। विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। आश्विन कृष्ण चतुर्दशी संध्या को दीपदान की प्रथा है जिसे यमराज के लिए किया जाता है। दीपावली को एक दिन का पर्व कहना न्योचित नहीं होगा। इस पर्व का जो महत्व और महात्मय है उस दृष्टि से भी यह बहुत महत्वपूर्ण पर्व व हिन्दुओं का त्यौहार है। यह पांच पर्वों की श्रृंखला के मध्य में रहने वाला त्यौहार है जैसे मंत्री समुदाय के बीच राजा। दीपावली से दो दिन पहले धन-त्रयोदशी (धनतेरस) फिर नरक चतुर्दशी (नरक चौदस) व छोटी दीपावली फिर दीपावली और गोवर्धन पूजा व बलि प्रतिपदा, भ्रातृ...

आल इंडिया धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने दींप्रकाश पर्व की शुभकामनायें,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक, एक भेंट के दौरान आल इंडिया धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज धनगर मे देश एवम प्रदेश वासियो को अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि,,दीपावली का पर्व प्रकाश का पर्व है। जीवन में प्रकाश का बहुत महत्व है। ऋग्वेद का आरंभ ‘अग्निमीले पुरोहितम्’ श्लोक से होता है, जो अग्नि का आह्वान है, जो अग्नि को प्रकाश के वाहक के रूप में दर्शाता है। हमारे ऋषि-मुनियों की शिक्षाएं प्रकाश में रहने पर बल देती हैं। जैसा कि उपनिषद मंत्र ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ में प्रतिध्वनित होता है, जो हमें अहंकार, बुराइयों और अज्ञानता से दूर रहते हुए प्रकाश की ओर जाने का आग्रह करता है। दीपावली का त्योहार लक्ष्मी पूजन  चंद्रविहीन रात्रि, अमावस्या पर आता है और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस पर्व पर हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उत्साह और खुशी की वृद्धि हो। पूरे विश्व का कल्याण हो और सभी युद्धों का अंत हो। दुनिया में सद्भाव और शांति की स्थापना हो।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन में भगदड़, भीड़ में दबने से बुजुर्ग की मृत्यु, 06 घायल,,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड के आदेश के अनुक्रम एवं सीओ रेलवेज के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन हरिद्वार प्लेट फार्म न. 01 में भीड नियंत्रण भगदड होने पर पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग द्वारा प्लेटफार्म नंबर 01 पर मॉक ड्रील आयोजित की गयी। प्लेट फार्म न. 01 में स्टेशन मॉस्टर ऑफिस के पास मीडिल एस्केलेटर (स्वचालित सीढियो) से कई बुजुर्ग यात्री प्लेटफार्म न. 02 से 04 की तरफ जाना चाहते थे, परन्तु सामान अधिक होने एवं स्वचालित सीढि़यों में चढने का अनुभव न होने के कारण 02 बुजुर्ग महिलायें सामान सहित स्वचालित सीढियों में गिर गयी, जिस कारण अन्य लोग सीढियों पर नहीं चढे एवं थोडी ही देर में वहां पर सैकडों की संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गयी। थोडी देर बाद वंदे भारत ट्रेन आने एवं बडी संख्या में यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने उतरने से मची अफरा तफरी में लोग भारी भीड के बीच में घिर गये और चिल्लाने लगे और कई व्यक्ति उस भीड में दब गये। अचानक से हुई इस भगदड में कई लोगांे के एकाएक दब जाने पर जीआरपी पुलिस एवं ...

जनपद हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ललित नारायण मिश्र का स्वागत किया डी एम ने।हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का  आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता- ललित नारायण मिश्र। )      उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मे डॉ लालायित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व मे ए डी एम रहे श्री मिश्रा की कार्यशैली जनता के दिलों मे एक अमिट पहचान बना चुकी थी,, आपको बता दें की श्री मिश्रा एक ईमानदार अधिकारियों मे गिने जाते हैँ,!      इस अवसर पर संबंधित पटल के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें ।                             उन्होंने कहा कि जो भी आमजन मानस अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्...

मान गये साहब डोभाल जी,,सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी,कुल 42 व्यक्तियों मौके से किया गिरफ्तार,!

चित्र
संपादक शिवाकांत पाठक,        ( सिडकुल पुलिस द्वारा असामजिक तत्वों व होटल ढाबो पर शराब पिलाने वालों के विरूद्ध  पुलिस एक्ट  चालान करते हुए12 वाहनों को किया गया सीज )         ( SSP* हरिद्वार  द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, ) ( हर तरफ नजर रहती है सिडकुल कोतवाली की )  उपरोक्त क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 42 व्यक्तियों के विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 10500/-* संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा।  पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान  12 वाहनों को भी सीज किया गया उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। *पुलिस टीम* 2- वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर 3- उप निरीक्षक  मनीषानेगी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार...

उत्तराखंड मे हाथियों पर मंडराये संकट के बादल,, लापरवाही किसकी,,?

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक, ( 25 वर्ष मे 171 हाथी कालकलवित   आखिर कौन है जिम्मेदार ) हरिद्वार वन प्रभाग में एक सप्ताह में तीसरे हाथी की मौत हो गई है। अब लालढांग में मृत अवस्था में हाथी मिला है। लगातार हो रही हाथियों की मौत से सवाल उठ रहे हैं। खानपुर रेंज के बंदरजूड़ के पास 26 सितंबर को मृत हालत में हाथी मिला था। खानपुर रेंज में ही 30 सितंबर को बुग्गावाला रोशनाबाद मार्ग से तीन सौ मीटर अंदर खेत में मृतक हाथी मिला था। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत किसान की ओर से खेत पर फसल बचाने के लिए छोड़े गए करंट से हुई थी। राज्य में 25 साल में अप्राकृतिक कारणों से 167 हाथियों की हुई मौत चितांजनक है। करंट, ट्रेन से टकराने, दुर्घटना और शिकार के कारण हाथियों की मौत हुई है। राज्य में 25 वर्ष में 167 हाथियों की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई है। हाल के दिनों में ही हरिद्वार वन प्रभाग में तीन हाथियों की मौत हुई है। इसमें में भी एक हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। जबकि दूसरे हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और तीसरे की मौत बीमारी के कारण हुई है। प्रदेश में हाथियों की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए जा रहे ...

रूड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध दवाओं का भंडार पकड़ा गया,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, ब्यूरो रिपोर्ट शाहिद अहमद हरिद्वार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुश्री अनीता भारती के नेतृत्व में हरिद्वार औषधि विभाग की टीम जिसमें औषधि निरीक्षक श्री हरीश सिंह एवं सुश्री मेघा शामिल थीं  ने 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम सलीयर, रूड़की स्थित एम/एस फलक नाज़ नामक बिना लाइसेंस संचालित दवा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में यह पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान बिना वैध औषधि लाइसेंस के आसपास के अवैध (झोला छाप) चिकित्सकों को दवाओं की आपूर्ति कर रहा था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएँ बरामद हुईं, जिनमें राजस्थान सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की आपूर्ति हेतु चिन्हित दवाएँ भी शामिल थीं। संचालक द्वारा कोई वैध लाइसेंस या क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 मे आम जन मानस मे चर्चा है कि आखिर झोलाछाप डॉक्टरो  और मेडिकल स्टोरों कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है,, क्या नवोदय नगर जनपद हरिद्वार से अलग है,, जहाँ वर्षो से फर्जी ऑनलाइन डिग्री धारी डॉक्टर जनता का खून चूस रहे है,, साथ ही जन औषधि केंद्र की...