आल इंडिया धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने दींप्रकाश पर्व की शुभकामनायें,!
संपादक शिवाकांत पाठक,
एक भेंट के दौरान आल इंडिया धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज धनगर मे देश एवम प्रदेश वासियो को अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि,,दीपावली का पर्व प्रकाश का पर्व है। जीवन में प्रकाश का बहुत महत्व है। ऋग्वेद का आरंभ ‘अग्निमीले पुरोहितम्’ श्लोक से होता है, जो अग्नि का आह्वान है, जो अग्नि को प्रकाश के वाहक के रूप में दर्शाता है। हमारे ऋषि-मुनियों की शिक्षाएं प्रकाश में रहने पर बल देती हैं। जैसा कि उपनिषद मंत्र ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ में प्रतिध्वनित होता है, जो हमें अहंकार, बुराइयों और अज्ञानता से दूर रहते हुए प्रकाश की ओर जाने का आग्रह करता है।
पंकज चौहान ने देश एवम प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनायें प्रदन करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार लक्ष्मी पूजन चंद्रविहीन रात्रि, अमावस्या पर आता है और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस पर्व पर हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उत्साह और खुशी की वृद्धि हो। पूरे विश्व का कल्याण हो और सभी युद्धों का अंत हो। दुनिया में सद्भाव और शांति की स्थापना हो।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें