क्या आप जानते हैँ आई ए एस मयूर दीक्षित की दृढ इक्षा शक्ति के बारे में,,??



 संपादक शिवाकांत पाठक,,


यह बात तो आप जानते ही होंगे कि भारत देश की व्यवस्था को सुचारु रूप देने मे आई ए एस अधिकारी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही सैकड़ो अधिकारियो में चंद अधिकारी आम जनमानस के हृदय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाबी हांसिल करते हैँ,, उन्ही मे से एक अकल्पनीय कार्यशैली के धनी,, त्वरित निर्णय लेने की कला से पारांगत  आई ए एस मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार कब किस समय कहाँ पर पहुंच जाये यह बात उनका स्टॉफ तो क्या ड्राइवर भी नहीं जान पाता,,




 औचक निरीक्षण कर अपनी कार्य क्षमता से गलत कार्य करने वालों की दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले डी एम हरिद्वार दिखने में जितने भोले हैँ उससे ज्यादा कड़े निर्णय भी लेने के लिए अब जाने जाते हैँ,, अभी तक धरम नगरी मे आये जिलाधिकारियो अलग कार्यशैली का जीता जागता उदाहरण यह है की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित उनसे मिलने आये समस्या ग्रस्त लोंगो से तब तक मिलते हैं जब तक क़ोई भी आगंतुक शेष न रहे,,इंसान के कार्य ही प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होते है, इसलिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित अपनी निरभिमानता के चलते आम जन मानस के चहेते बन चुके हैं, 


उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के डीएम रहने से पूर्व वो उधमसिंह नगर जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आसीन रहे। इस पद पर अपने करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनका फोकस सदैव जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देने में रहा। यह उनकी विकासोन्मुख प्रवृत्ति का ही परिणाम था कि इस दौरान जिले को मनरेगा के क्षेत्र में क‌ई पुरस्कार प्राप्त हुए। सबसे खास बात तो यह है कि जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में इनोवेशन पहल के लिए  


 ( आईएएस मयूर दीक्षित को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है )


मयूर दीक्षित जितने तेजतर्रार हैं और जितने शानदार तरीके से कार्य करते हैं उतने ही जमीन से भी जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि हरिद्वार में भी इनकी कार्यशैली को को देखते हुए डीएम मयूर दीक्षित   के लोग मुरीद बन गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!