रूड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध दवाओं का भंडार पकड़ा गया,!

 


संपादक शिवाकांत पाठक,,

ब्यूरो रिपोर्ट शाहिद अहमद




हरिद्वार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुश्री अनीता भारती के नेतृत्व में हरिद्वार औषधि विभाग की टीम जिसमें औषधि निरीक्षक श्री हरीश सिंह एवं सुश्री मेघा शामिल थीं  ने 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम सलीयर, रूड़की स्थित एम/एस फलक नाज़ नामक बिना लाइसेंस संचालित दवा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।


गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में यह पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान बिना वैध औषधि लाइसेंस के आसपास के अवैध (झोला छाप) चिकित्सकों को दवाओं की आपूर्ति कर रहा था।


निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएँ बरामद हुईं, जिनमें राजस्थान सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की आपूर्ति हेतु चिन्हित दवाएँ भी शामिल थीं।

संचालक द्वारा कोई वैध लाइसेंस या क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया।


नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 मे आम जन मानस मे चर्चा है कि आखिर झोलाछाप डॉक्टरो  और मेडिकल स्टोरों कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है,, क्या नवोदय नगर जनपद हरिद्वार से अलग है,, जहाँ वर्षो से फर्जी ऑनलाइन डिग्री धारी डॉक्टर जनता का खून चूस रहे है,, साथ ही जन औषधि केंद्र की दवाएं देकर आम जनता को लूटने का काम कर रहे है वह गली नंबर एक हो या फिर दो तीन हो,, केवल लोगों को लूटा जा रहा है,

की गई कार्रवाई:


कुल 12 प्रकार की एलोपैथिक दवाएँ जब्त की गईं।


मौके पर ही जप्ती मेमो (Form-16) एवं स्पॉट मेमो तैयार किए गए।


बरामद दवाओं को गवाहों की उपस्थिति में पैक एवं सीलबंद किया गया।


आगे की कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमों के अंतर्गत की जाएगी।


वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुश्री अनीता भारती ने कहा :


औषधि विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का अवैध दवा व्यापार सख्ती से रोका जाएगा।




औषधि निरीक्षक श्री हरीश सिंह ने कहा:


बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण या बिक्री करने वालों पर विभाग की सतत कार्रवाई जारी रहेगी ताकि दवाएँ केवल अधिकृत माध्यमों से ही जनता तक पहुँचें।




औषधि निरीक्षक सुश्री मेघा ने कहा:


अवैध औषधि व्यापार न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!