आज पांचवे दिन रामलीला में में होग़ा राम का वन प्रस्थान,!नवोदय नगर,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक 

 पर्वतीय बंधु समाज समिति रजिस्टर्ड, हरिद्वार — नवोदय नगर की रामलीला 2026, स्थान द ऑक्सफोर्ड स्कूल के मेन गेट के सामने

समस्त नवोदय नगर वासियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़े हर्ष एवं आनंद के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी समिति द्वारा आयोजित रामलीला 2026 के चतुर्थ दिवस पर आप सभी राम भक्तों ने सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु श्री राम की दिव्य लीला का आनंद लिया। विशेष रूप से माता सीता की विदाई का दृश्य अत्यंत भावुक एवं हृदयस्पर्शी रहा, जिसने सभी की आँखों को नम कर दिया। 

आप सभी के प्रेम, सहयोग, आशीर्वाद एवं उत्साहवर्धन के लिए समिति परिवार हृदय की गहराइयों से आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।  आज पंचम दिवस की रामलीला का दिव्य एवं भव्य मंचन 

आज की लीला में आप सभी को कैकेयी भवन के प्रसंग से लेकर भरत एवं शत्रुघ्न जी के अयोध्या लौटने तक की महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण लीलाओं का दर्शन कराया जाएगा।

 प्रभु श्री राम की लीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमें त्याग, प्रेम, मर्यादा, भाईचारे और कर्तव्य का मार्ग दिखाती है। आइए, हम सभी अपने परिवार सहित रामलीला के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें और अपने बच्चों को भी प्रभु श्री राम के आदर्शों से परिचित कराएँ।

 समिति, आप समस्त नवोदय नगर वासियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील करती है कि आज अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर रामलीला का आनंद लें। आपका अमूल्य सहयोग, उपस्थिति एवं प्रोत्साहन ही हमारे कलाकारों और समिति के सदस्यों का सबसे बड़ा उत्साह है।

 आइए, मिलकर इस आयोजन को दिव्य, भव्य एवं यादगार बनाएँ। प्रभु श्री राम एवं माता रानी का आशीर्वाद आप सभी एवं आपके समस्त परिवार पर सदैव बना रहे। आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। 

 मीडिया प्रभारी बच्ची, सिंह सांस्कृतिक मंत्री शुरेश बलोदी, डायरेक्टर जितेंद्र रावत, एवं वरिष्ठ सम्मानित पदाधिकारी तथा समस्त पर्वतीय बंधु समाज, ने जनता से अनुरोध किया है कि समय से पधार कर रामलीला की शोभा बढ़ाये,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!