बड़ा सवाल,,? कूड़े कचरे की समस्याओ का जन्म दाता कौन,,?दीपक नौटियाल ( सभासद वार्ड नम्बर 13 )
संपादक शिवाकांत पाठक,
( धार्मिक ग्रंथो के आधार पर,, कोउ न कोउ सुख दुख कर दाता,, निज कृत कर्म भोग सब भ्राता,, रामचरित मानस )
मनुष्य स्वयम परिस्थितियो को जन्म देता है फिर उनमे फसता है और फिर चिल्लाता है कि हमारी समस्याओ का समाधान किया जाये,, हालांकि समस्या है कि पॉलीथिन ने नाली को चोक कर दिया,, लेकिन नाली मे डाली किसने,, जानवरो ने या फिर इंसानो ने,, जाहिर सी बात है कि जानवरो को इस समस्या से क्या लेना देना,, इस्तेमाल तो इंसान करते हैं, और सहयोगी व्यापारी वर्ग है,, क्योकि मेन मार्केट का मामला है,,
इसी बात को लेकर नवोदय नगर के सभासद दीपक नौटियाल जी ने कहा कि नवोदय नगर के मुख्य मार्ग पर नाली से निकले कचरे को उठवाया गया। अभी 3 दिन पहले ही कचरा उठाया गया था। जिस सहयोग की अपेक्षा मुख्य मार्ग के दुकानदारों से की जानी चाहिए वो कंही दिखाई नहीं देता। हर रोज पॉलीथिन और घरेलू कचरा मुख्यमार्ग के नाले में कैसे पहुंच जाता है क्या ये विचारणीय नहीं है,,?




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें