संदेश

आओ लौट चले प्रकृति की ओर लिवर की सफाई के लिए अपनाये घरेलू नुख्से,!डॉ रश्मि झा आयुर्वेदाचार्य,! 🌴🍃☘️🌳🌲🌱🎋🌿🍀

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, 20 ग्राम काली किशमिस और 1 ग्लास पानी लेकर मिक्सर मे ज्युस बनाकर सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सेवन करने से लिवर की सफाई होती है | किडनी की सफाई के लिए हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर मे पिस करके सुबह खाली पेट लिजिए यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफ़ाई होती है। और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है। हार्ट की सफाई के लिए 60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खालीपेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करनां है। दिमाग की सफाई के लिए बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महिनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है। फेंफडो की सफाई के लिए 2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस सभी चीजो को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बिड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकु से जो नुकसान हमारे फेंफडो को हुआ है उन्हे सुधार होगा और हमारे फेंफडे पुरी तरह से स्वस्थ हो जाते है। यह प्रयोग करीब 20 दिनों तक करनां है।

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 3 माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

चित्र
संपादक शिवाकांत पाठक,, *जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान* *रविवार को मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बहादराबाद में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान* *मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई* *मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य* *हरिद्वार 01 फरबरी 2026*              तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विगत तीन माह से निरंतर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों तक व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को मुख्य विकास अधिकारी  ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।            अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिक...

पत्रकारों के लिए खतरे की घंटी साबित हुआ वर्ष 2025,,!स संपादक शिवाकांत पाठक,,!

चित्र
  आपने देखा होगा जब तक बच्चा रोता नहीं है तब तक उसे उसको जन्म देने वाली माँ भी दूध नहीं पिलाती यही बात पत्रकारों पर सार्थक साबित होती है,  जिसने कभी भी आरक्षण,, या सुविधाओं, वेतन, भत्ता आदि को लेकर आवाज नहीं उठाई,, परिणाम यह हुआ की सरकार ने अभी हाल ही में पत्रकारों को लेवर कैटागिरी में डाल दिया,, वैसे यह कार्य बेहद ऐतिहासिक और सराहनीय था, वैसे तो पत्रकारिता बुद्धिजीवियों से जोड़ कर देखी जाती रही है लेकिन विदेशी  उपलब्धि सोशल मिडिया ने सभी को बुद्धजीवी घोषित कर दिया,, पत्रकारिता एक आम बात हो गई और सिस्टम मौन हो गया बस तभी से प्रारम्भ हुआ पत्रकारिता का चीरहरण,, धृतराष्ट्र की आँखों में तो पट्टी बँधी थी,, लेकिन बाकी सब मौन रहे यह चिंता का विषय है,, न आर एन आई, न अंकन, न भारत सरकार की सूचना प्रणाली की क़ोई बंदिसे,, एफ बी, यू ट्यूब जिसका निर्माण ही विदेश में हुआ उसके आगे आज भारतीय सिस्टम भी सोचने के लिए मजबूर दिख रहा है,, तो फिर पत्रकार के हितो की आवाज कौन उठाएगा यह एक बड़ा सवाल है,, यदि गंभीरता पूर्वक विचार किया जाये तो सत्य यही है कि चाटुकारिता का जन्म ही सोसल मिडिया से हुआ है,,...

पत्रकार एक्ट शीघ्र ही लागू करे सरकार वरना 2027 में कलम खुद ही मांगेगी जबाब,!प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत पाठक, पत्रकार योग कल्याण समिति रजि,,

चित्र
  रिपोर्ट संदीप पाठक अध्यात्म,साहित्य, एवम विचार शीलता खोती पत्रकारिता पर सरकार का यह निर्णय वास्तव में बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर करता है,, जब भारतीय संबिधान का एक पत्रकार सरकार द्वारा लेवर घोषित कर दिया जाये,, और साथ ही उन चाटुकार पत्रकारों के मुँह पर तमाचा भी है जो रात दिन सरकारी तंत्र की हाँ हुजूरी करते थकते नहीं है,,इन्ही बातों को अंतरमंथन कर पत्रकार योग कल्याण समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत पाठक ने कहा की संगठन के सभी पदाधिकारी अपने अपने जिलों में  महामहिम राजयपाल महोदय के लिए डी एम या सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सरकार को पत्रकार एक्ट लागू करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत करें,, 👇 नई श्रम संहिताओं (Labour Codes 2025) के तहत पत्रकारों को अब मुख्यधारा के 'श्रमिकों' (Workers) की श्रेणी में शामिल किया गया है, जिससे वे अन्य कर्मचारियों की तरह ही कानूनों के अधीन आ गए हैं। यह बदलाव 70 साल पुराने कामकाजी पत्रकार कानून की जगह लेता है,

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी 2025 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन,!रोशनाबाद हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार 30 जनवरी, 2026             जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने अवगत कराया है कि आज 30 जनवरी 2026 को जनपद हरिद्वार में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी 2025 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन किया गया, जिसमें कुश्ती की 42 वेट कैटेगरी में प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें जनपद हरिद्वार के प्रतिभागियों द्वारा 30 गोल्ड, 02 सिल्वर एवं 06 ब्राउन्स मेडल प्राप्त किये एवं योगासन प्रतिभागियों ने 18 गोल्ड एवं 02 सिल्वर मेडल प्राप्त कर जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर उत्तराखंड योगा एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह, नोड़ल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी 2025 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग, मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पौड़ी गढ़वाल पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बहादराबाद सोनू कुमार, भगवानपुर विक्रान्त चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्ड़ीर, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार तथा युवा कल्याण विभाग ...

कागज़ जो जरुरी होते हैं,,

चित्र
  कागजो का भी अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान है क्यों की जहाँ भी क़ाम कागज का होता है ये क़ाम आते हैं,,

नया सहारा मजबूत कदम, नई उम्मीद सपनो का सकारात्मक मंच,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, हरिद्वार के जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए योगेश कुमार शर्मा,,) हरिद्वार। मंगलवार को होटल स्कॉगा, पुराने रानीपुर मोड़ में मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की एक महत्वपूर्ण पत्रकार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने प्रतिभाग किया तथा उपस्थित सभी पत्रकारों ने मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकार सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता, उत्पीड़न के मामलों में संगठनात्मक सहयोग तथा पत्रकार हितों की रक्षा जैसे विषयों पर सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित पत्रकारों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि संगठन के माध्यम से पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूती दी जाएगी तथा अन्याय, दबाव और शोषण के विरुद्ध सामूहिक रूप से संघर्ष किया जाएगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहयोग और एकता पर विशेष बल दिया गया। इसी अवसर पर सर्वसम्मति से योगेश कुमार शर्मा को मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, हरिद्वार का...