संदेश

सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक — यही हमारी प्रतिबद्धता और विकास का सशक्त आधार है,!राजीव शर्मा अध्यक्ष,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत अमृत महोत्सव चौक, शिवालिक नगर से आधुनिक सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आई.पी.एस.) ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। यह महत्वाकांक्षी योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। इसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही बीएचईएल क्षेत्र, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल जटवाड़ा तक क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने से नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए नगर क्षेत्र को सुरक...

जीआरपी उत्तराखंड द्वारा नशा मुक्ति एवं यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया,!

चित्र
( थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा नशे के विरुद्ध  रेलवे स्टेशन काशीपुर पर चलाया गया जागरूकता अभियान,) विचार न्यूज़,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रेलवे के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24 जुलाई, 2026 को चौकी प्रभारी जीआरपी काशीपुर उपनिरीक्षक सुरभि बौडाई द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ काशीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान चोरों,जहरखुरानों, चैन एवं मोबाइल झपटमारों से सतर्क रहने, अपने सामान एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा ट्रेनों में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त यात्रियों से अपील की गई कि यदि रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ को दें, जिससे समय रहते आवश्यक सुरक्षा कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

गौ सेवा एवम जन सेवा सिर्फ मेरा स्वभाव है,, दिखावा नहीं 🙏,,!आपका दीपक नौटियाल,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, निरंतर जनसेवा के आदी कौन डिगा सकता है कर्तव्य मार्ग से,,  कल शाम को सभासद नवोदय नगर को जैसे ही बताया गया कि शिवालिक गंगा विहार, फेज 2 मे ब्यापार मंडल अध्य्क्ष मनीष चौहान जी के प्लाट मे गाय मरी पड़ी है। बिना समय गवाएं अपनी निस्वार्थ सेवा का अनूठा उदाहरण पेस करते हुए मृत गाय को नगर पालिका से जेसीबी मंगवा कर नदी पर ससम्मान पूर्वक धार्मिकता के आधार पर भूमि के सुपुर्द किया,, यह कार्य मैंने किसी भी प्रकार की वाहवाही पाने हेतु नहीं अपितु एक साधारण  व्यक्ति के तौर पर उन जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जो आप सभी ने बड़ी आशा और विश्वास के साथ मुझे सौपी हैँ,, और विश्वास दिलाता हूँ कि मै इसी तरह अपने कार्यों कर्तव्यों के प्रति खरा उतरता रहूंगा आप सभी के स्नेह का आभारी एवम कृतज्ञ,,, आपका दीपक नौटियाल 🙏🙏🙏🙏 दीपक नौटियाल  सभासद

कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व ने रचा इतिहास,,जीआरपी हरिद्वार को दोहरी सफलता!थाना जीआरपी हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए जीआरपी हरिद्वार ने किए दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, कीमती मोबाइल बरामद  रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफॉर्म में करते थे यात्रियों के मोबाइल चोरी  प्लेटफार्म पर सो जाने वाले यात्रियों के करते थे मोबाइल चोरी, अब जा रहे जेल एक है दिल्ली का दसवीं पास ई रिक्शा चालक और दूसरा है बनारस का अनपढ़, कांवड़ सीजन कमाने आए थे हरिद्वार हमारी और भी टीमें लगातार सक्रिय हैं जल्द ही और खुलासे भी होंगे :: कप्तान जीआरपी अरुणा भारती कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के सधे हुए नेतृत्व में काम करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुकदमों के दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कप्तान अरुणा भारती एवं सीओ जीआरपी अनुज द्वारा पुलिस टीम की दोहरी सफलता पर टीम की हौसला-अफजाई की गई। प्रथम प्रकरण -  थाना जीआरपी हरिद्वार में वादी शिवा जो मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं प्लेटफार्म नंबर चार पर पुल के नीचे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे जहां उनकी आंख लग गई उठ...

हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने सोए हुए यात्रियों और महिलाओं को परेशान कर रहे चार लोगों को किया गिरफ्तार

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( जी आर पी पूरी तरह से चौकन्ना,, अपराध जगत में मची खलबली,,) हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में आने जाने वाले सोए हुए यात्रियों एवं महिलाओं को परेशान कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया। धारा- 170 BNSS से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तगण--- 01 - शंकर आदिवासी पुत्र श्री रामू आदिवासी निवासी- ग्राम होरा तहसील- राहतगढ़, थाना – राहतगढ़, जनपद- सागर मध्यप्रदेश उम्र 30 वर्ष  02 - रौनक पुजारी पुत्र शेखर पुजारी निवासी- उज्जैन मध्यप्रदेश , हाल निवासी- विष्णुघाट हर की पौडी कोतवाली हरिद्वार उम्र- 34 वर्ष 03 - देव कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी- इन्द्रानगर थाना इज्जतनगर बरेली उ0प्र0 उम्र- 24 वर्ष   04 - राजा शर्मा पुत्र विपिन शर्मा निवासी- ग्राम छोटारोडा खुर्द थाना मिलक रामपुर उ0प्र0 उम्र- 20 वर्ष समाचारो के लिए व्हाट्सअप नम्बर,🙏🙏🙏, 9897145867 

क्या आपका नाम मतदाता सूची से गायब है,,,? मतदाता सूची में नाम इस तरह दर्ज कराये,,!जिलाधिकारी हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, ( एक जागरूक नागरिक बनकर सच्चे भारतीय नागरिक की भूमिका निभाए,, घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश होने पर भी क्या बी एल ओ आपके घर गईं हैँ,,आपके न मिलने पर क्या कुछ चस्पा किया है,,? नहीं तो क्या आपने इस बात को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की है,, यदि नहीं तो आप एक जागरूक नागरिक नहीं हो सकते,, इन सब के वावजूद जिलाधिकारी हरिद्वार ने जो उपाय बताये है आप वही करें,,,) जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी हरिद्वार, 20 जुलाई 2026                 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।       बैठक में...

हरेला पर्व पर जिला मुख्यालय सामुदायिक केंद्र में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश,!हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एआरटीओ निखिल शर्मा एवं नेहा झा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। हरेला के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज को प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देने वाला है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा क...