जीआरपी उत्तराखंड द्वारा नशा मुक्ति एवं यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया,!



( थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा नशे के विरुद्ध  रेलवे स्टेशन काशीपुर पर चलाया गया जागरूकता अभियान,)

विचार न्यूज़,,,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रेलवे के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24 जुलाई, 2026 को चौकी प्रभारी जीआरपी काशीपुर उपनिरीक्षक सुरभि बौडाई द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ काशीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान चोरों,जहरखुरानों, चैन एवं मोबाइल झपटमारों से सतर्क रहने, अपने सामान एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा ट्रेनों में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त यात्रियों से अपील की गई कि यदि रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ को दें, जिससे समय रहते आवश्यक सुरक्षा कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवोदय नगर सभासद ने जलभराव की स्थिति का लिया जायजा,!

एक बाप और बेटे का मर्म स्पर्शी दृश्य,,!

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!