कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व ने रचा इतिहास,,जीआरपी हरिद्वार को दोहरी सफलता!थाना जीआरपी हरिद्वार,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,
ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए जीआरपी हरिद्वार ने किए दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, कीमती मोबाइल बरामद
रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफॉर्म में करते थे यात्रियों के मोबाइल चोरी
प्लेटफार्म पर सो जाने वाले यात्रियों के करते थे मोबाइल चोरी, अब जा रहे जेल
एक है दिल्ली का दसवीं पास ई रिक्शा चालक और दूसरा है बनारस का अनपढ़, कांवड़ सीजन कमाने आए थे हरिद्वार
हमारी और भी टीमें लगातार सक्रिय हैं जल्द ही और खुलासे भी होंगे :: कप्तान जीआरपी अरुणा भारती
कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के सधे हुए नेतृत्व में काम करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुकदमों के दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कप्तान अरुणा भारती एवं सीओ जीआरपी अनुज द्वारा पुलिस टीम की दोहरी सफलता पर टीम की हौसला-अफजाई की गई।
प्रथम प्रकरण -
थाना जीआरपी हरिद्वार में वादी शिवा जो मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं प्लेटफार्म नंबर चार पर पुल के नीचे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे जहां उनकी आंख लग गई उठने पर पाया कि उनके बैग के अंदर से कीमती वीवो मोबाइल एवं ₹1200 चोरी होने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 42/26 धारा 303(2) बीएनएस में त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन परिसर से शातिर मोबाइल चोर अनिल निवासी नांगलोई दिल्ली को चोरी के कीमती वीवो मोबाइल सहित नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
नाम अभियुक्त --
अनिल पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नंबर K 104, अमर कालोनी नांगलोई थाना नांगलोई दिल्ली उम्र 35 वर्ष।
हाई स्कूल पास।
बरामदगी-
वीवो मोबाइल
कीमत 12000 रुपए
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-787|2019 धारा-380, 411, 34, 454 IPC थाना नागलोई दिल्ली
2. मु0अ0सं0- 163/2021 धारा -60 Exc act थाना नागलोई दिल्ली
3. मु0 अ0 स0-42/26 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना जीआरपी हरिद्वार
द्वितीय प्रकरण--
थाना जीआरपी हरिद्वार में वादी अंकित शर्मा जो जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर बेंच पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे जहां उनकी आंख लग गई उठने पर पाया कि उनके नजदीक रखा कीमती वीवो मोबाइल चोरी होने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 43/26 धारा 303(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से मुखबिर की सूचना पर शातिर मोबाइल चोर शिवा निवासी बनारस को चोरी के कीमती वीवो मोबाइल सहित नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
नाम अभियुक्त --
शिवा पुत्र दीपक निवासी मल्हारिया चोखा घाट बनारस उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष , पढ़ा लिखा नहीं है।
बरामदगी --
एक मोबाइल
वीवो सलेटी रंग y19 5G
कीमत 18000 रुपए
पुलिस टीम में
1- Si प्रीति
2- Si गौरव नेगी आरपीएफ
3- ASI श्यामदास
4- HC दिनेश पंवार
5- HC मोहित
6- कानि0 संदीप राणा
7- कानि0 मुकेश कुमार
8- कानि0 नैथानियल भट्टी शामिल रहे,!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें