नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 की विभिन्न कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ!नगरपालिका शिवालिक नगर,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,


नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 की शिवालिक गंगा विहार की गली नं. 3, गली नं. 10, ज्ञान लोक कालोनी, आदर्श नगर व श्री राम कॉलोनी की अनेक सड़कों का

 निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा, "मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। हमारी प्रतिबद्धता प्रत्येक विकास कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कर जनता को उसका लाभ पहुंचाना है।"

राजीव शर्मा ने आगे कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर विकास के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, नाली, पुलिया, पार्क, जल निकासी तथा अन्य जनसुविधाओं के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर पालिका जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी तथा शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, मंडल उपाध्यक्ष स्वेता सिंह, वतन वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, नीरज प्रेमी, बलवंत रावत, संचित डागर, भागेश्वरी,नीलम रावत, रोशन खान, देव विख्यात भाटी, रविंद्र उनियाल, मुकेश रावत,सुनीता जैन, रामनिवास ग़ुज्जर, शैलेश,रिंकू कृष्णा दानवीर,सुधांशु राय, दिनेश चंद्रा,अरूण, मनोज मिश्रा,कपिल देव कठैत,जय देव खतरी,गोपाल गोस्वामी,केवल सिंह, आनंद, बलवंत रावत, शैलेन्द रावत, भास्कर तिवारी, सरबजीत, अनुपम, यशपाल, स्वेता, अमन, सभासद प्रीतिनिधि नीलम रावत, अंकित, संदीप, अजीत, गजेंद्र, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवोदय नगर सभासद ने जलभराव की स्थिति का लिया जायजा,!

एक बाप और बेटे का मर्म स्पर्शी दृश्य,,!

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!