कांवड़ मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने आयोजित की गोष्ठी,!थाना खानपुर,!

 




स संपादक शिवाकांत पाठक,,


 आगमी कांवड़ मेला 2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर आज थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत सभी व्यापारियों/ग्राम चौकीदारों/ सुरक्षा समितियों  से संवाद स्थापित कर  विशाल मेंले को  सकुशल एवं निर्विवाद  रुप से सम्पन्न कराने शान्ति बैठक आयोजित की गई।  



आज दिनांक 26-07-2026 को थाना प्रांगण में आयोजित बैठक में सभी ग्राम चौकीदार, एसपीओ, स्थानीय व्यापारी, तथा वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से यातायात एवं अपराध की रोकथाम  के सम्बन्ध में चर्चा की गई।


व्यापारियों से रेट लिस्ट के सम्बन्ध में चर्चा की गई। सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और शिवालयों में पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कांवड़ यात्रियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन भी साझा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवोदय नगर सभासद ने जलभराव की स्थिति का लिया जायजा,!

एक बाप और बेटे का मर्म स्पर्शी दृश्य,,!

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!