हरिद्वार जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग से मेरा सीधा सवाल,,?महावीर गुसाई,!
मैं हरिद्वार जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग से पूछना चाहता हूं कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया वास्तव में किस प्रकार कराई जा रही है?
क्या BLO एक ही स्थान या कॉलोनी में किसी निश्चित जगह पर बैठकर SIR की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, या वे नियमानुसार घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और SIR का कार्य कर रहे हैं?
जब निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि SIR के Enumeration Phase में BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा उनका वितरण, संग्रह और सत्यापन करेंगे, तो फिर यदि किसी क्षेत्र में लोगों को एक जगह बुलाकर यह प्रक्रिया कराई जा रही है, तो प्रशासन इस पर स्थिति स्पष्ट करे।
मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि इसकी तत्काल जांच कराई जाए और सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाए कि हरिद्वार में BLO को SIR कराने के लिए क्या निर्देश दिए गए हैं।
हर पात्र मतदाता तक प्रक्रिया पहुंचे और कोई भी मतदाता जानकारी के अभाव में मतदाता सूची से वंचित न रहे—यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
महावीर सिंह गुसाई
प्रदेश मीडिया सचिव
उत्तराखंड क्रांति दल
BHEL, 26 रानीपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें