विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, नागेश्वर धाम व सक्षम विहार में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ

 


, स संपादक शिवाकांत पाठक,,

शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर, वार्ड नं. 13 के नागेश्वर धाम एवं सक्षम विहार में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।



इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। नगर पालिका द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि नवोदय नगर के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत रहेगी।


अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि “विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता और संकल्प है।”

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता श्रीवास्तव, मुकेश रावत, भानु प्रताप, अवधेश राय, रामनिवास गुर्जर, दीपा सिंह, संचित डागर, पंकज चौहान, देव विजयकांत भाटी, अजय मलिक, निशा मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, मनोज मिश्रा, रविंद्र उनियाल, संदीप चौधरी, प्रमोद तिवारी, प्रवीण, अंजलि, सती नेगी, लता, राहुल, हरदीप, बागा भंडारी, विनोद जोशी, विनोद कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!