नवोदय नगर उत्तराखंड का दिल है साहब,, भीषण संकट में सभी जनप्रतिनिधियों से गुहार,,,!
स संपादक विचार सूचक समाचार पत्र
यह ध्रुव सत्य है कि नवोदय नगर उत्तराखंड का सबसे बड़ा वार्ड है, पहाड़ो में इतनी जनसंख्या पर एक विधानसभा होती है,, साथ ही विधायक, सांसद, चेयरमैन को विजय श्री हांसिल कराने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली नवोदय नगर कि जनता आज खून के आंशू रो रही है,, बिजली संकट इतना भयावह कि कल रात एक अपने बच्चे को लेकर सड़क पर बैठी एक गत्ते के टुकड़े से अपने जिगर के टुकड़े को हवा कर रही थी लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या नेता का दिल नहीं पसीजा,, ऐसा नहीं है कि लोंगो ने उच्च अधिकारियो को सूचना न दी हो लेकिन संवेदना शून्यता का जो उदाहरण आज जनप्रतिनिधि, सिस्टम पेश कर रहा है कल वह भविष्य में परिणाम के रुप में सामने आएगा, सड़को पर बड़े बड़े गद्दे,, उसमें जलभराव,, आये दिन स्कूली बच्चों का गंदे पानी में गिरना क्या यही है सुशासन,,? इसमें किसी विपक्ष को कोसना कहाँ तक जायज होग़ा,, हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनसमस्याओ को लेकर शख्त है परन्तु उनके निर्देशों कि अनदेखी और जन समस्याओ की उपेक्षा ही भविष्य तय करेंगी, जब समाज का हर व्यक्ति किन्ही समस्याओ से परेशान और हताश होता है तब सभी की जबाबदेयी तय होती है, समस्या किसी जाति या धर्म से सम्बद्ध नहीं होती,,मूल भूत सुविधाओं से वंचित हर पीड़ित आम भारतीय नागरिक होता है जिसे संवैधानिक अधिकार है कि उसे उसकी सुविधाएं दी जाये,,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें