स्कूल से घर लौटे राष्ट्र के भविष्य गंदे वर्षाती पानी में नहा गए! आखिर जिम्मेदार कौन?उत्तराखंड का सबसे बड़ा वार्ड नवोदय नगर,!

 




नवोदय नगर का वह मुख्य मार्ग जिस मार्ग से होकर खनन के ट्रक अनवरत रुप से इसलिए निकलते रहे क्यों करोड़ों रूपये राजस्व की बढ़ोत्तरी हो और उत्तराखंड सरकार आर्थिक रुप से मजबूत हो ताकि नवोदय नगर की सूरत बदली जा सके,, लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि नवोदय नगर धीमे धीमे नवोदय नहर का रुप लेता जा रहा है,, सड़को पर बड़े गद्दे और साथ ही वर्षात में जलमग्न सड़के,, पता नहीं चलता कि कब कौन स्कूटी, बाईक किस गद्दे में समा जाये,, हालांकि उपरोक्त वार्ड चुनाव में किसी की भी किस्मत बदलने के लिए मशहूर है फिर भी वेवफाई का दर्द आखिर यह वार्ड सुनाये तो सुनाये किसे,,?




स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे बच्चे इस मुख्य मार्ग पर भरे नाली के गंदे पानी में गिर गए। बच्चों की मम्मी की स्कूटी भी इसी गंदे पानी में गिर गई और बच्चे भी गंदे पानी में जा गिरे। स्कूल से पढ़कर लौटे मासूम बच्चे देखते ही देखते वर्षाती गंदे पानी में नहा गए और पूरी तरह भीग गए।सोचिए, जिन बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचना चाहिए, उन्हें अपने ही मुख्य मार्ग पर इस तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

क्या यही हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ता है,,? क्या जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को यह सब दिखाई नहीं रहा ? या फिर जानबूझ कर धृतराष्ट्र बनने का नाटक कर रहे है,,


खुद तय कीजिए—इस बदहाली की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!