ओ भाई,,हरिद्वार में VIP नंबरों की होड़: नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका एक नंबर,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार, 26 जुलाई हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। नई श्रृंखला के खुलते ही मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि फैंसी नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा, जिसके लिए ₹5,40,000 की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त UK08 BM 0001 के लिए ₹4,91,000, UK08 BM 0007 के लिए ₹3,88,000, UK08 BM 0008 के लिए ₹1,73,000, UK08 BM 0002 के लिए ₹1,41,000 तथा UK08 BM 9000 के लिए ₹91,000 की बोली लगी। वहीं 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 तथा 0999 जैसे अन्य आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई। fancy report.docx फैंसी नंबरों की इस ई-नीलामी से प...