अपने व्यवहार को सीधा सच्चा और सरल बनाएं।पत्रकार की कलम से ,!

 


संपादक शिवाकांत पाठक,

 इससे आपको तो सुख शांति मिलेगी ही, साथ ही साथ समाज के बुद्धिमान और ईमानदार लोगों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

          संसार में बहुत से बुद्धिमान और ईमानदार लोग हैं, जो आपकी सच्चाई और सरलता को समझ लेंगे। ऐसे लोग जो स्वयं भी सच्चाई और सरलता को चाहते हैं, वे आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। आपके साथ संबंध रखना चाहेंगे। तब यदि आप भी उनके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेंगे, तो सबका सुख बढ़ेगा।

         और यदि आप झूठ छल कपट का प्रयोग करेंगे, तो परिणाम इससे उल्टे होंगे। बुद्धिमान और ईमानदार लोग आपसे दूर चले जाएंगे। उनके प्रेम तथा उत्तम व्यवहार का लाभ आपको नहीं मिलेगा। और वैसे ही झूठे छली कपटी बेईमान लोग आपके आसपास इकट्ठे हो जाएंगे। वे स्वयं तो दुखी रहते ही हैं, तथा आपको भी दुख देंगे।

          अब दोनों रास्ते आपके सामने हैं। एक  सच्चाई और ईमानदारी से व्यवहार करने का। तथा दूसरा झूठ छल कपट से व्यवहार करने का। आपको इन दो में से जो भी रास्ता अच्छा लगे, उस पर चलें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!