राजीव शर्मा ने किया राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन,,!हरिद्वार,,!
संपादक शिवाकांत पाठक,, खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का आज चौथे दिन समापन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि श्री राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका शिवालिकनगर हरिद्वार द्वारा किया गया । वंदना कटारिया स्टेडियम युवा खिलाड़ियों की आन वान शान,, प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे- *प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच-* जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने जनपद उधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी। *प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच-* जनपद हरिद्वार (ए) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (ए) की टीम ने जनपद देहरादून को 6-0 से हराकर फाईनल मैच में पहुँची । *प्रतियोगिता का फाईनल मैच-* हरिद्वार (ए) एवं हरिद्वार (बी) के मध्य खेला गया, रोमांचक मुकाबले में दोनो ही टीम ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी, 50 मिनट तक दोनो टीम 1-1 ...